फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Young man's body found hanging in the morning after his upset wife left for her parents' home.

Maharajganj News: नाराज पत्नी के मायके जाने के बाद सुबह फंदे से लटका मिला युवक का शव

Fri, 21 Aug 2026 01:46 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 21 Aug 2026 01:46 AM IST
विज्ञापन
Young man's body found hanging in the morning after his upset wife left for her parents' home.
कहासुनी से नाराज पत्नी के मायके चले जाने के बाद युवक ने उठाया कदम
विज्ञापन

नौतनवा क्षेत्र की ग्राम पंचायत रतनपुर का मामला, बुधवार को कहासुनी के बाद मायके चली गई थी पत्नी
परसामलिक। नौतनवा थाना क्षेत्र की ग्राम पंचायत रतनपुर में बृहस्पतिवार की सुबह साड़ी के फंदे से युवक का शव लटका मिला। सूचना पर पहुंची नौतनवा पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। बताया जा रहा है कि पत्नी से विवाद के बाद युवक यह कदम उठाया है।
जानकारी के अनुसार ग्राम पंचायत रतनपुर टोला मिश्रवलिया नहर निवासी कैलाश वरुण (24) की चार माह पूर्व नेपाल निवासी कुसमावती के साथ शादी हुई थी। बुधवार को पति-पत्नी के बीच किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई थी। कुसमावती पति से नाराज होकर बुधवार शाम को अपने मायके नेपाल चली गई। इसी बात को लेकर कैलाश वरुण तनाव में था।
विज्ञापन

तनाव में आकर बुधवार की देर रात गले में साड़ी का फंदा लगाकर लटक गया, जिससे उसकी मौत हो गई। कैलाश की माता सरोज व पिता बरसाती का रो-रोकर बुरा हाल है। मृतक चार भाइयों में तीसरे नंबर का था। तीन भाई बाहर कमाने गए हैं। इस संबंध में एसओ नौतनवा अभिषेक सिंह ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed