फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Young man shot in public, dies

Maharajganj News: युवक को सरेआम मारी गोली, मौत

Fri, 08 Mar 2024 01:01 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज Updated Fri, 08 Mar 2024 01:01 AM IST
विज्ञापन
Young man shot in public, dies
महराजगंज। भिटौली क्षेत्र के लक्ष्मीपुर शिवाला गांव के युवक ने गांव के ही एक युवक को बृहस्पतिवार शाम सरेआम कट्टे से गोली मार दी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के बाद गांव में भगदड़ मच गई। घायल को लोगों ने जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां हालत गंभीर देखकर डॉक्टरों ने उसे मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। देर रात उसकी मौत हो गई। वारदात के बाद आरोपी ने खुद को पुलिस के हवाले कर दिया।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार, लक्ष्मीपुर शिवाला गांव निवासी सतीश चौधरी के पिता पिता राजस्थान में रहकर खाना बनाते हैं। सतीश घर का अकेला लड़का है। उसने 10 तक पढ़ाई करने के बाद छोड़ दी है। गांव में प्रदुम्न से उसकी हमेशा बातचीत होती थी। पुलिस की पूछताछ के अनुसार, आरोपी ने बताया कि सतीश बेवजह अपशब्द बोलता था।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार शाम को सतीश गांव में सड़क पर टहल रहा था। इसी दौरान उसने अपशब्द बोला, इस वजह से गुस्सा आया गया। गुस्से में कुछ समझ नहीं पाया और उसे डराने के लिए फायरिंग कर दी। उधर, घायल सतीश की हालत गंभीर बताई जा रही है। वह कुछ बोल पाने की स्थिति में नहीं है। परिजन उसे मेडिकल काॅलेज लेकर गए। जहां उसकी मौत हो गई। घायल सतीश की मां अमरावती देवी घटना के बाद से ही बेहोश हो जा रही है। वह बेटे की हालत देखकर कुछ कह नहीं पा रही है। सतीश घर पर ही रहकर खेतीबाड़ी करता था।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस अधीक्षक सोमेंद्र मीणा ने बताया आरोपी प्रदुम्न को गिरफ्तार कर पूछताछ की जा रही है। घायल के परिजनों की तहरीर पर आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। गांव में शांति व्यवस्था बनी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed