{"_id":"6a612fcd8927b2d22a05d9f1","slug":"young-man-sets-out-on-a-bicycle-tour-of-india-maharajganj-news-c-206-1-mhg1007-181791-2026-07-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharajganj News: साइकिल से भारत भ्रमण के लिए निकला युवक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Maharajganj News: साइकिल से भारत भ्रमण के लिए निकला युवक
विज्ञापन
परसामलिक। स्थानीय थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत सेखुआनी टोला नौडिहवा निवासी उमेश कृष्ण गौड़ विश्व शांति का संदेश लेकर बुधवार को साइकिल से भारत भ्रमण के लिए रवाना हुआ। उसने नौडिहवा चौराहे से यात्रा शुरू की। समाजसेवियों ने युवक को पुष्प माला पहनाकर उसके मंगलमय यात्रा की कामना की।
उमेश कृष्ण गौड़ ने बताया कि उसको अखबारों में साइकिल से भारत यात्रा की खबरों को देखकर इसकी प्रेरणा मिली। वह विश्व शांति और जन कल्याण की कामना के लिए साइकिल से भारत भ्रमण करने जा रहा है। उसका इरादा भारत के 28 राज्यों के तीर्थ स्थलों समेत ऐतिहासिक धरोहरों के बारे में जानकारी लेना है।
उसने पहले दिन की यात्रा के बारे में कहा कि मैं यहां से चलकर ठूठीबारी कोतवाली क्षेत्र में मिनी बाबा धाम नाम से प्रसिद्ध पंचमुखी शिव मंदिर में दर्शन-पूजन के बाद रात्रि विश्राम करूंगा। इस अवसर पर संतोष गुप्ता, ज्ञान चंद यादव, राकेश, दीपू, अख्तर समेत तमाम लोगों ने उसकी मंगलमय यात्रा की कामना की।