{"_id":"650bdde521fdc8a8ad0fee9a","slug":"young-man-raped-innocent-girl-in-hut-maharajganj-news-c-206-1-sgkp1021-6229-2023-09-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharajganj News: झोपड़ी में युवक ने मासूम से किया दुष्कर्म","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Maharajganj News: झोपड़ी में युवक ने मासूम से किया दुष्कर्म
विज्ञापन
खेल रही बच्ची को बहला फुसला कर झोपड़ी में ले गया था आरोपी
संवाद न्यूज एजेंसी
फरेंदा। क्षेत्र में एक गांव में पांच साल की बच्ची से युवक ने दुष्कर्म किया। घटना मालूम होने पर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। मासूम को मेडिकल परीक्षण के लिए भेज दिया गया।
जानकारी के अनुसार, मामला फरेंदा थाना क्षेत्र के एक गांव का है। मंगलवार शाम को गांव का एक युवक ने घर के सामने खेल रही पांच वर्षीय बच्ची को बहला फुसलाकर अपने पास बुलाया। कुछ देर से बहलाने के लिए जब देखा कि कोई देख नहीं रहा है तो बच्ची को गोद में लेकर पास की एक झोपड़ी में लेकर चला गया। वहां दुष्कर्म करने के बाद बच्ची को छोड़कर चला गया। रोते हुए बच्ची झोपड़ी के बाहर खड़ी थी। उसे ढूंढ़ते हुए उसकी मां झोपड़ी के पास पहुंची। बच्ची की हालत देखकर उसके साथ गलत होने का अनुमान लगा लिया। बच्ची को अपने आंचल छिपाते हुए प्यार से पूरी बात पूछी तो उसने घटनाक्रम को बताया। पीड़िता की मां ने पुलिस को सूचना दी।
आरोपी घटना के बाद अपने घर पर छिपा हुआ था। पुलिस गांव में पहुंची तो पीड़िता की मां ने आरोपी के बारे में जानकारी देते हुए घर को दिखाया। पुलिस टीम ने आरोपी को उसके घर से गिरफ्तार कर ली। उससे पूछताछ की गई। वहीं पीड़ित को मेडिकल परीक्षण के लिए भेज दिया। फरेंदा थानाध्यक्ष अजीत प्रताप सिंह ने बताया कि आरोपी युवक के खिलाफ दुष्कर्म व पॉक्सो एक्ट के तहत केस दर्ज कर जेल भेज दिया गया।