{"_id":"68151fa572ca7d82230003be","slug":"young-man-dies-in-road-accident-woman-injured-maharajganj-news-c-206-1-sgkp1021-148270-2025-05-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharajganj News: सड़क हादसे में युवक की मौत, महिला घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Maharajganj News: सड़क हादसे में युवक की मौत, महिला घायल
Sat, 03 May 2025 01:10 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
Updated Sat, 03 May 2025 01:10 AM IST
विज्ञापन
परतावल। श्यामदेउरवां थाना क्षेत्र के बसहिया खुर्द गांव में शुक्रवार को सड़क हादसे में बाइक सवार युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि पीछे बैठी महिला गंभीर रूप से घायल हो गई।
जानकारी के अनुसार, नटवा जंगल निवासी सचिन 20 अपनी रिश्तेदार बीना देवी निवासी परतावल टोला बभनौली को लेकर परतावल में सगाई कार्यक्रम में शामिल होने गए थे। कार्यक्रम समाप्त होने पर दोनों बाइक से नटवा जंगल स्थित घर लाैट रहे थे। इसी दौरान बसहिया खुर्द के पास उनकी बाइक दुर्घटनाग्रस्त हो गई। हादसे में बाइक चला रहे सचिन की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि महिला बीना देवी 40 गंभीर रूप से घायल हो गई। घायल बीना देवी को स्थानीय लोगों की मदद से परतावल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज जारी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है और शव को कब्जे में ले लिया है।