{"_id":"64d73299a0ddeb19b20b0d87","slug":"young-man-climbed-on-water-tank-in-maharajganj-creating-chaos-2023-08-12","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Maharajganj: महराजगंज में पानी की टंकी पर चढ़ा युवक, मची अफरा-तफरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Maharajganj: महराजगंज में पानी की टंकी पर चढ़ा युवक, मची अफरा-तफरी
Sat, 12 Aug 2023 12:52 PM IST
vivek shukla
संवाद न्यूज एजेंसी, महराजगंज।
संवाद न्यूज एजेंसी, महराजगंज।
Published by: vivek shukla
Updated Sat, 12 Aug 2023 12:52 PM IST
सार
कोतवाली थाना क्षेत्र के कटहरा टोला आजाद नगर के अजमत (27) शुक्रवार शाम 5:30 बजे बड़हरा रानी में सीढ़ी के रास्ते पानी की टंकी पर चढ़ गया और शोर मचाने लगा। उसकी आवाज सुनकर गांव के सैकड़ों लोग इकट्ठा हो गए। सब लोग युवक को नीचे उतारने को कह रहे थे लेकिन वह किसी की नहीं सुन रहा था।
विज्ञापन
महराजगंज समाचार
- फोटो : अमर उजाला।
विस्तार
महराजगंज जिले में सदर कोतवाली थाना क्षेत्र के ग्राम सभा बड़हरा रानी में स्थित पानी की टंकी पर 27 वर्षीय युवक चढ़ गया। यह खबर गांव के लोगों को हुई तो मौके पर सैकड़ों लोग जुट गए। युवक को पानी की टंकी से नीचे उतरने की कोशिश में लोग जुट गए।
विज्ञापन
बताया जाता है कि युवक की मानसिक स्थिति ठीक नहीं है और उसकी दवा चल रही है। मौके पर पहुंची पुलिस से डेढ़ घंटे कड़ी मशक्कत के बाद उसे नीचे उतारा और परिजनों को बुलाकर सौंप दिया।
विज्ञापन
कोतवाली थाना क्षेत्र के कटहरा टोला आजाद नगर के अजमत (27) शुक्रवार शाम 5:30 बजे बड़हरा रानी में सीढ़ी के रास्ते पानी की टंकी पर चढ़ गया और शोर मचाने लगा। उसकी आवाज सुनकर गांव के सैकड़ों लोग इकट्ठा हो गए। सब लोग युवक को नीचे उतारने को कह रहे थे लेकिन वह किसी की नहीं सुन रहा था।
विज्ञापन
लोगों को समझ में नहीं आ रहा था के युवक किस बात को लेकर पानी की टंकी पर चढ़ गया है। ग्राम प्रधान रहमतुल्लाह रब्बानी की सूचना पर कलेक्ट्रेट चौकी प्रभारी दुर्गेश सिंह पुलिस फोर्स के साथ बड़हरा गांव पहुंचे व युवक से अनुनय विनय करने लगे कि नीचे उतर जाओ लेकिन वह किसी का नहीं सुन रहा था। पानी की टंकी के नीचे खड़े हैं, सैकड़ों की भीड़ बेबस नजर आ रही थी।
उसे उतारने के लिए पुलिस अगर सीढ़ी पर चढ़ रही थी तो धमकी दे रहा था कि कोई भी यहां आया उसे भी धक्का देकर गिरा देगा। बताया जा रहा है कि शाम सात बजे जब बारिश शुरू हुई वह बुरी तरह भीग गया और नीचे उतरने लगा। तब जाकर पुलिस एवं ग्रामीणों ने राहत की सांस ली।
चौकी प्रभारी दुर्गेश सिंह ने बताया कि युवक की मानसिक स्थिति ठीक नहीं है। उसके घर वालों को बुलाकर सौंप दिया गया है।