फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Young man accused of chasing away teenage girl sent to jail

Maharajganj News: किशोरी को भगाने वाले आरोपी युवक को भेजा जेल

Mon, 18 Sep 2023 01:44 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 18 Sep 2023 01:44 AM IST
विज्ञापन
Young man accused of chasing away teenage girl sent to jail
महराजगंज। चौक थाना क्षेत्र के एक गांव में अपने ननिहाल आई किशोरी को बहलाफुसला कर भगाने के मामले में एक युवक को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। ठूठीबारी थाना क्षेत्र के एक गांव की किशोरी की मां ने चौक थाने में तहरीर देकर कहा था कि बेटी चौक थाना क्षेत्र के एक गांव में अपने ननिहाल आई थी। उसी गांव का एक युवक उसे बहला फुसला कर कहीं भगा ले गया है। तहरीर के आधार पर पुलिस छानबीन में जुटी थी। शनिवार रात पुलिस को सूचना मिली कि युवक सिंदुरिया चौराहा से कहीं भागने की फिराक में है। पुलिस मौके पर पहुंच कर युवक को गिरफ्तार कर केस दर्ज कर जेल भेज दिया। किशोरी को बरामद कर परिजनों को सौंप दिया। थानाध्यक्ष प्रशांत पाठक ने बताया कि आरोपी पर केस दर्ज कर जेल भेज दिया गया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed