फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   young boy died

पंपिंग सेट में फंसकर युवक की जान गई, इंजन बंद करते समय हुआ हादसा

Sun, 04 Jul 2021 06:54 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 04 Jul 2021 06:54 PM IST
विज्ञापन
young boy died
पंपिंग सेट में फंसकर युवक की जान गई, इंजन बंद करते समय हुआ हादसा
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
फरेंदा। बाजारडीह गांव में खेत में पानी चलाने के दौरान एक युवक पंपिंग सेट में फंसकर गंभीर रूप से घायल हो गया। परिजन आनन-फानन में युवक को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बनकटी ले गए। जहां चिकित्सक ने जांच के बाद मृत घोषित कर दिया।
फरेंदा थाना क्षेत्र के बाजारडीह निवासी बृजेश कुमार 25 रविवार की सुबह करीब नौ बजे खेत में पानी चला रहा था। इंजन को बंद करते समय युवक के शरीर का कपड़ा पंपिंग सेट में फंस गया जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। परिजन इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बनकटी ले गए। जहां चिकित्सक ने बृजेश कुमार को मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन

घटना की सूचना मिलते ही विधायक बजरंग बहादुर सिंह, जिला पंचायत सदस्य परमानंद तिवारी, रविंद्र सिंह, जावेद आलम सहित अनेक लोग घर पहुंच कर परिजनों को ढाढ़स बंधाया। इस संबंध में सीओ सुनील दत्त दूबे ने बताया कि घटना की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। परिजन पोस्टमार्टम नहीं करना चाहते थे। शव का पंचनामा कर परिजनो के सुपुर्द कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed