फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   You can check your name in the draft voter list sitting at home.

Maharajganj News: ड्राफ्ट मतदाता सूची में घर बैठे देख सकते हैं नाम

Fri, 09 Jan 2026 01:14 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 09 Jan 2026 01:14 AM IST
विज्ञापन
You can check your name in the draft voter list sitting at home.
छह जनवरी को प्रकाशित हो चुकी है सूची
विज्ञापन

महराजगंज। एसआईआर की प्रक्रिया के अंतर्गत ड्राफ्ट सूची छह जनवरी को प्रकाशित हो चुकी है। मतदाता अब घर बैठे जान सकते हैं कि उनका और उनके परिवार के सदस्यों का नाम छह जनवरी को प्रकाशित ड्राफ्ट मतदाता सूची में है या नहीं। मुख्य निर्वाचन अधिकारी उत्तर प्रदेश के वेब पोर्टल पर यह सूची देखी जा सकती है।
एडीएम डाॅ. प्रशांत कुमार ने बताया कि मुख्य निर्वाचन अधिकारी उत्तर प्रदेश पोर्टल के मुख्य पृष्ठ पर (स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन 2026) पॉप-अप विंडो दिखता है। यहां सर्च योर नेम ईपीआईसी नंबर इन ड्राफ्ट इनरोल एसआईआर 2026 पर क्लिक करना होगा। खुलने वाले पेज पर ईपीआईसी नंबर भरकर, कैप्चा फीडकर अपना नाम सर्च किया जा सकता है। यदि नाम सूची में होगा तो संबंधित विधानसभा क्षेत्र, मतदान केंद्र और मतदाता सूची में क्रमांक दिखाई देगा। यदि नाम नहीं है तो नो रिजल्ट फाउंड आएगा। उन्होंने बताया कि सभी मतदाता समय रहते अपना नाम अवश्य जांच लें। नाम छूटा हो या विवरण त्रुटि हो तो संबंधित बीएलओ, तहसील कार्यालय या निर्वाचन कार्यालय से संपर्क कर सुधार करा सकते हैं।
विज्ञापन

---------
नाम बढ़वाने के लिए मौका
मतदाता सूची के विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण (एसआाईआर) के बाद जिले के विधानसभाओं की अनंतिम सूची जारी हो चुकी है। जिनका मेल 2003 की मतदाता सूची से नहीं हुआ वह नाम विलोपित हुए हैं। जिनके नाम सूची से कट गए है या गणना फॉर्म जमा नहीं कर पाएं हैं। वह फॉर्म-6 भरकर जमा कर सकते हैं। संशोधन के लिए फॉर्म-7 और नाम हटाने के लिए फॉर्म-8 भरना होगा। छह फरवरी तक अनंतिम सूची पर दावे और आपत्तियां आमंत्रित है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed