{"_id":"64934eaad9965eab8c0a47e4","slug":"yoga-physical-mental-maharajganj-news-c-206-1-sgkp1022-525-2023-06-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharajganj News: योग शारीरिक, मानसिक व आध्यात्मिक अभ्यास","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Maharajganj News: योग शारीरिक, मानसिक व आध्यात्मिक अभ्यास
Thu, 22 Jun 2023 12:55 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
Updated Thu, 22 Jun 2023 12:55 AM IST
विज्ञापन
नौतनवां तहसील परिसर में योग करते विधायक ऋषि त्रिपाठी,उपजिलाधिकारी मुकेश कुमार सिंह तथा अन्य लोग
- विश्व योग दिवस पर जिले भर में हुआ विविध आयोजन, बताई गई योग की महत्ता
संवाद न्यूज एजेंसी
महराजगंज। योग एक शारीरिक, मानसिक व आध्यात्मिक अभ्यास है जिसकी सृष्टि भारत में हुई। योग भारत की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत के सबसे बड़े प्रतीकों में से एक है । यह हमारे ऋषियों-मुनियों की परंपरा है। यह शरीर और मन के बीच सदभाव को बढ़ावा देता है और व्यक्तियों को स्वस्थ रहने में मदद करता है।
ये निर्देश केंद्रीय वित्त राज्यमंत्री पंकज चौधरी ने बुधवार को विश्व योग दिवस पर स्टेडियम में हुए योग अभ्यास कार्यक्रम में कही। उन्होंने कहा कि देश से शुरू हुए योग को आज लगभग 200 देश अपना रहे हैं। जिलाधिकारी सत्येंद्र कुमार ने कहा कि योग के जिला स्तरीय कार्यक्रम को सफल बनाने में सहभागी बने सभी लोग नियमित रूप से इसे अपनी दिनचर्या में शामिल करें। सदर विधायक जयमंगल कन्नौजिया, पुलिस अधीक्षक डॉ. कौस्तुभ ने भी अपने विचार व्यक्त किए। मुख्य योग प्रशिक्षक के रूप में कृष्ण मुरारी सिंह के नेतृत्व में शुभम द्विवेदी, रानी चंद्रा व विपुल भारद्वाज ने सभी लोगों को योगाभ्यास कराया गया। अभ्यास के दौरान ताड़ासन, वृक्षासन, पादहस्तासन, अर्द्धचंद्रासन, भद्रासन, वज्रासन आदि कराते हुए उसके लाभ की जानकारी दी गई। इस दौरान अपर जिलाधिकारी डॉ. पंकज कुमार वर्मा, एसडीएम दिनेश मिश्रा, जिला विद्यालय निरीक्षक अमरनाथ राय, उप क्रीड़ाधिकारी धर्मेंद्र कुमार के साथ ही पुलिस, होम्योपैथिक चिकित्या, आयुर्वेदिक चिकित्सा के साथ ही अन्य विभागों के लोग मौजूद रहे। वहीं नगर के एक वाटिका में भारत स्वाभिमान ट्रस्ट के जिला संयोजक विंध्यवासिनी सिंह के नेतृत्व में हुए बाल योग एवं संस्कार शिविर कार्यक्रम में बड़ी संख्या में पहुंचे लोगों ने योग किया। मुख्य अतिथि डॉ आरके मिश्र ने कहा कि मनुष्य के जीवन में योग एक महत्वपूर्ण हिस्सा बन चुका है। अध्यक्षता करते हुए पीजी कॉलेज के प्राचार्य डीएन पांडेय ने कहा कि योग ऐसा व्यायाम है जिसे करने में मनुष्य को किसी प्रकार की समस्या नहीं होती। आरएसएस के जिला संचालक रमाशंकर गुप्त ने कहा कि योग की व्यापकता इस बात का परिचायक है कि देश व समाज उज्जवल भविष्य की तरफ बढ़ रहा है। मेजर अखिलेश्वर राव ने कहा कि योग से समाज में जागरूकता आ रही है। समिति के जिला संयोजक कृष्ण मुरारी सिंह ने कहा कि योग एवं संस्कार शिविर के माध्यम से लोग अपने शरीर के साथ-साथ देश और समाज में विकास के लिए प्रेरणास्रोत बनेंगे। योग साधक नन्हे-मुन्ने बच्चों को भारत स्वाभिमान ट्रस्ट और पतंजलि योग समिति के पदाधिकारियों की ओर से प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। एनसीसी के कैडेटों को जीएसवीएस इंटर कॉलेज के एनसीसी मेजर अखिलेश्वर राव व भारत स्वाभिमान ट्रस्ट के जिला संयोजक विंध्यवासिनी सिंह को पतंजलि योग समिति के जिला संयोजक कृष्ण मुरारी सिंह ने अंग वस्त्र देकर सम्मानित किया।
-- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- --
विज्ञापन
शिक्षण संस्थानों मेें भी हुआ योग दिवस कार्यक्रम
जिले के सभी 1695 परिषदीय विद्यालयों में शिक्षकों, कर्मियों व विद्यार्थियों की ओर से योग दिवस कार्यक्रम हुआ। माध्यमिक शिक्षा विभाग की ओर से संचालित विद्यालयों में योग दिवस पर निबंध, पोस्टर आदि प्रतियोगिता हुई। नगर के पंडित दीनदयाल इंटर कॉलेज, आरके सनशाइन, डिवाइन पब्लिक स्कूल, अनूप पब्लिक स्कूल आदि में भी योग अभ्यास कार्यक्रम मना। जवाहर लाल नेहरू पीजी कॉलेज में प्रशिक्षक रिजवान अहमद ने योग कराया। भारत स्वाभिमान ट्रस्ट के जिला संयोजक विंध्यवासिनी सिंह ने मेधावियों को पुरस्कृत किया।
-- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- --
कारागार में भी बंदियों ने किया योग
कारागार में बंद बंदियों को भी योग प्रशिक्षक के रूप में यजुर्वेद पांडेय ने योग कराया। बंदियों के उत्साहवर्धन के लिए अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश कमलेश्वर पांडेय, मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट सौरभ श्रीवास्तव ने भी जिला कारागार में ही योगाभ्यास किया। इनके साथ जेल अधीक्षक प्रभात सिंह, जेलर आदित्य कुमार, उप जेलर रंजीत यादव, आशुतोष पाण्डेय, नौसाद आलम एवं ज्ञानेन्द्र मिश्रा व कारागार के अन्य कर्मियों ने भी योग में हिस्सा लिया।
-- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- --
ग्रामीण क्षेत्रों में भी रही योग की धूम
नौतनवां के दोमुहानघाट पर स्थित सशस्त्र सीमा बल मुख्यालय में योगाभ्यास कार्यक्रम के मुख्य अतिथि विधायक ऋषि त्रिपाठी ने कहा कि भारत से प्रारंभ हुए योग को आज पूरा विश्व अपना रहा है। यह हम सभी के लिए गर्व का विषय है। कमांड अधिकारी वरूण कुमार ने कहा कि योग स्वयं को स्वस्थ रखने का बेहतर माध्यम है। चौक बाजार स्थित दिग्विजय नाथ इंटर कॉलेज व महंत अवैद्यनाथ महाविद्यालय में भी योग अभ्यास कार्यक्रम से विद्यार्थियों, शिक्षकों व कर्मियों को स्वस्थ रहने का गुर बताया गया। बृजमनगंज नगर पंचायत में अध्यक्ष राकेश जायसवाल के नेतृत्व में कर्मियों व लोगों ने योग अभ्यास किया। घुघली के नगर पंचायत भवन, ब्लॉक, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र परिसर में योग अभ्यास कार्यक्रम करते हुए योग की महत्ता पर प्रकाश डाला गया। फरेंदा, पनियरा, परतावल, निचलौल, सिसवा, धानी आदि ब्लॉक क्षेत्रों में विविध स्थानों पर योग का अभ्यास करने वालों को उसकी महत्ता बताई गई।
-- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- --