फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   yac won over unity club in voter awareness cricket trophy

यूनिटी क्लब को हरा वाईएसी ने जीती मतदाता जागरुकता क्रिकेट ट्राफी

Wed, 23 Feb 2022 11:35 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 23 Feb 2022 11:35 PM IST
विज्ञापन
yac won over unity club in voter awareness cricket trophy
यूनिटी क्लब को हरा वाईएसी ने जीती मतदाता जागरुकता क्रिकेट ट्राफी
विज्ञापन

महराजगंज। धनेवा स्थित स्पोर्ट्स स्टेडियम में बुधवार को आईटीएम मतदाता जागरुकता क्रिकेट ट्राफी का फाइनल मुकाबला हुआ। जिसमें वाईएसी क्रिकेट क्लब ने यूनिटी क्लब को 14 रन से हरा कर खिताब जीत लिया।
टास जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए वाईएसी की टीम ने निर्धारित 25 ओवर मेें सात विकेट खोकर 150 रन बनाए। वाईएसी की तरफ से अजय ने 40, निखिल ने 32 व किशन ने 23 रनों का योगदान दिया। यूनिटी की ओर से टिंकू व अरमान ने दो-दो तथा विनोद, रवि व विशाल ने एक-एक विकेट प्राप्त किया। जवाब में खेलने उतरी यूनिटी क्रिकेट क्लब की टीम 25 ओवर में 136 रन ही बना सकी। यूनिटी की ओर से संजय ने 30, टिंकू ने 26 व विपिन ने 26 रनों का योगदान दिया। वाईएसी की तरफ से अमित ने तीन, अतुल ने दो, यासीन, सचिन व राजा ने एक-एक विकेट प्राप्त किया। विजेता एवं उपविजेता टीम के खिलाड़ियों को पुरस्कृत करते हुए बतौर मुख्य अतिथि डॉ. कृष्णा साहनी ने कहा कि सभी के जीवन में खेलों का अहम स्थान है। खिलाड़ियों को अनुशासित रहकर पूरी ईमानदारी से खेल को खेलना चाहिए। विशिष्ट अतिथि के रुप में उप क्रीड़ाधिकारी धर्मेंद्र कुमार, डॉ. ठाकुर भरत श्रीवास्तव, सीजे थामस एवं डॉ. डीके साहनी ने खेल की महत्ता पर प्रकाश डाला। अध्यक्षता डॉ. तरन्नुम ने किया। एमसीए के सचिव विंध्यवासिनी सिंह ने आयोजन के उद्देश्य पर प्रकाश डाला, जबकि सह सचिव कुलदीप मणि त्रिपाठी ने सभी के प्रति आभार ज्ञापित किया। इस दौरान रितेश सिंह, अभिषेक, विकास, अजय कुमार, अजीत समेत बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन

वाईएसी के अजय को मिला मैन आफ द टूर्नामेंट का पुरस्कार
पूरी प्रतियोगिता में बैट व बाल से बेहतर प्रदर्शन करने वाले वाईएसी के खिलाड़ी अजय को मैन आफ द टूर्नामेंट का खिताब मिला। उन्होंने प्रतियोगिता में जहां 140 रन बनाए वहीं तीन विकेट भी लिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed