फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   YAC Maharajganj champions by 21 runs

वाईएसी महराजगंज 21 रनों से चैंपियन

Tue, 22 Jan 2019 12:57 AM IST
राकेश पांडेय महराजगंज (ब्यूरो)
महराजगंज (ब्यूरो) Published by: राकेश पांडेय Updated Tue, 22 Jan 2019 12:57 AM IST
विज्ञापन
YAC Maharajganj champions by 21 runs
वाईएसी महराजगंज 21 रनों से चैंपियन - फोटो : अमर उजाला
महराजगंज। आईटीएम क्रिकेट प्रतियोगिता के तहत सोमवार को जिला स्पोर्ट्स स्टेडियम में फाइनल मैच वाईएसी क्रिकेट क्लब महराजगंज और नौतनवां क्रिकेट क्लब के बीच खेला गया। इसमें वाईएसी महराजगंज ने 21 रनों से जीत हासिल की। 
विज्ञापन


मुख्य अतिथि सीडीओ राम सिंहासन प्रेम व आईटीएम के डायरेक्टर विनय कुमार श्रीवास्तव ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर फाइनल मैच का शुभारंभ किया। महराजगंज क्रिकेट एसोसिएशन के जिला सचिव विंध्यवासिनी सिंह ने बताया कि पहले बल्लेबाजी करते हुए वाईएसी महराजगंज की टीम ने निर्धारित 20 ओवर में छह विकेट खोकर134 रन बनाए। इसमें अजय ने 57 व शुभम ने 22 रन का योगदान किया। नौतनवां क्रिकेट क्लब की तरफ से गेंदबाजी करते हुए अनिल ने दो, सन्नी, संजय, जलालुद्दीन, रवि ने एक-एक विकेट लिए। जवाब में बल्लेबाजी करने उतरी नौतनवां क्रिकेट क्लब की टीम निर्धारित 20  ओवर में सभी विकेट खोकर 113 रन पर ऑल आउट हो गई। इसमें  अनूप ने 19, सन्नी ने 16 रनों का योगदान किया। इस तरह से फाइनल मैच वाईएसी महराजगंज की टीम ने 21 रनों से जीत लिया। इस मौके पर विशिष्ट अतिथि सीजे थामस, दिलीप शुक्ला, हमीदुल्लाह खां, दिग्विजय सिंह, हरिकेश बहादुर सिंह, संजय पटेल, वृषकेतु सिंह ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया। खेल में अंपायर कमलेश विश्वकर्मा, अरुण शर्मा रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed