{"_id":"659021c92d191cfae30d7855","slug":"x-ray-center-was-running-without-registration-clash-with-team-over-sealing-maharajganj-news-c-206-1-mhg1001-12808-2023-12-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharajganj News: बिना पंजीकरण चला रहा था एक्स-रे केंद्र, सील करने पर टीम से उलझा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Maharajganj News: बिना पंजीकरण चला रहा था एक्स-रे केंद्र, सील करने पर टीम से उलझा
Sat, 30 Dec 2023 07:27 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
Updated Sat, 30 Dec 2023 07:27 PM IST
विज्ञापन
लक्ष्मीपुर। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने शनिवार को मोहनापुर में संचालित एक्स-रे केंद्र पर छापा मारा। केंद्र संचालक से कागजात मांगा तो वह नहीं दिखा सका। टीम एक्स-रे केंद्र सील करने लगी तो संचालक उलझ गया। सूचना पर पुलिस व मजिस्ट्रेट पहुंचे तो संचालक चला गया। इसके बाद टीम ने केंद्र को सील कर दिया।
शनिवार को अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डाॅ. राजेंद्र प्रसाद ने पुरंदरपुर थाना क्षेत्र के मोहनापुर में एक अपंजीकृत एक्स-रे केंद्र पर जांच करने के लिए स्वास्थ्य विभाग की टीम के साथ पहुंचे। केंद्र संचालक से वैध कागजात मांगा तो वह नहीं दिखा सका। इसके बाद टीम एक्सरे केंद्र को सील करने लगी। यह देख केंद्र संचालक स्वास्थ टीम से उलझ गया और सील न करने पर अड़ गया। मामला बढ़ता देख एसीएमओ ने उच्चाधिकारियों को मामले से अवगत कराया। सूचना मिलते ही पुलिस व मजिस्ट्रेट भी मौके पर पहुंच गए। इसकी भनक लगते ही संचालक चला गया। मजिस्ट्रेट नायब तहसीलदार सौरभ श्रीवास्तव के उपस्थिति में एक्स-रे केंद्र की जांचकर सील कर दिया गया।
कार्रवाई के लिए नोटिस बनाकर देने के लिए घंटों इंतजार चलता रहा, लेकिन नोटिस लेने से संचालक ने इंकार कर दिया। अपर मुख्य चिकित्साधिकारी डाॅ. राजेंद्र प्रसाद ने बताया कि उक्त एक्स-रे संचालक की शिकायत काफी दिनों से मिल रही थी, जिसपर कार्रवाई की गई है। इस तरह अपंजीकृत अस्पतालों व पैथालॉजी सहित अन्य केंद्रों पर कार्रवाई चलेगी।
विज्ञापन
इस दौरान नायब तहसीलदार सौरभ श्रीवास्तव, अधीक्षक डाॅ. बीके शुक्ल, प्रभारी थानाध्यक्ष सुनील वर्मा, चौकी प्रभारी लक्ष्मीपुर शोभनाथ यादव, फार्मासिस्ट आदित्य त्रिपाठी, जालंधर मौजूद रहे।