{"_id":"65a03e7f114f1ce0a004c0a8","slug":"worshiped-akshat-and-invitation-distribution-program-organized-maharajganj-news-c-206-1-mhg1001-13677-2024-01-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharajganj News: पूजित अक्षत और निमंत्रण वितरण कार्यक्रम आयोजित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Maharajganj News: पूजित अक्षत और निमंत्रण वितरण कार्यक्रम आयोजित
Fri, 12 Jan 2024 12:46 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
Updated Fri, 12 Jan 2024 12:46 AM IST
विज्ञापन
महाराजगंज। जिले के बैजनाथपुर कलसरा सिसोदिया के साथ ही शास्त्री नगर, साहू जी महाराज नगर, गांधीनगर, सुभाष नगर मोहल्ले में बृहस्पतिवार को अक्षत और निमंत्रण वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का आयोजन जिला संपर्क प्रमुख विमल कुमार पांडे, नगर अभियान प्रमुख डॉक्टर आशीष मिश्रा, नगर प्रचारक हिमांशु की देखरेख में किया गया।
नगर प्रचारक हिमांशु ने बताया कि 22 जनवरी को दीपोत्सव मनाने को आम जनता उत्सुक है। पांच सौ वर्ष के संघर्ष के बाद यह अवसर प्राप्त हुआ है। खंड बौद्धिक प्रमुख डॉक्टर शांति शरण मिश्र ने कहा कि हिंदू समाज अपने अपमान का बदला लेने के लिए तैयार है। स्वाभिमान के पल को हम दीपोत्सव के रूप में मना कर समाज के अंदर हिंदुत्व की भावना का भरपूर प्रचार-प्रसार करेंगे। इस दौरान नगर संचालक आलोक रंजन त्रिपाठी, खंड संचालक साधु शरण शर्मा, खंड कार्यवाह सुनील कुमार मिश्रा, गौरव तिवारी, आकाश श्रीवास्तव, विशाल तिवारी, धनंजय विराट गिरी, कमलेश, विकास सहित संघ के दर्जनों कार्यकर्ता उपस्थित रहे ।