{"_id":"698ce8c4bf65f7bd280821be","slug":"worship-was-done-for-the-consecration-of-shivling-maharajganj-news-c-206-1-mhg1032-171375-2026-02-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharajganj News: शिवलिंग प्राण प्रतिष्ठा को लेकर कराया पूजन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Maharajganj News: शिवलिंग प्राण प्रतिष्ठा को लेकर कराया पूजन
विज्ञापन
नौतनवा। नगर स्थित विख्यात मां बनैलिया मंदिर प्रांगण में शिवलिंग प्राण प्रतिष्ठा के उपलक्ष्य में तीन दिवसीय विभिन्न धार्मिक अनुष्ठानों का आयोजन किया गया है।
बुधवार को पुरोहितों को जाप एवं वैदिक मंत्रोच्चार के बीच मुख्य यजमान संतोष जायसवाल व संगीता जायसवाल, अमरदीप सिंह व रीता सिंह, ज्वाला शुक्ला व रेनू शुक्ला, रमानाथ मिश्रियाहे व कुमोदनी देवी एवं प्रमोद जायसवाल व सरोज जायसवाल द्वारा अन्नाधिवास, मिष्ठान्नधिवास, फल-फुलाधिवास, शम्याधिवास की विधि पूरी कराई गई। इस मौके पर मौजूद श्रद्धालुओं ने हर-हर महादेव का जयकारा लगा प्रांगण को भक्तिमय कर दिया। अध्यक्ष संतोष जायसवाल ने बताया कि बृहस्पतिवार को शिवलिंग प्राण प्रतिष्ठा, हवन एवं पूर्णाहुति की विधि पूरी कराएंगे। अनुष्ठान समापन के बाद श्रद्धालुओं में प्रसाद वितरण होगा।
इस दौरान मंदिर के संरक्षक मुन्ना सिंह, प्रबंधक रमेश कुमार, पुजारी जितेंद्र पांडेय, चंद्रशेखर, सुमित जायसवाल, यमलाल, विपिन पांडेय, विकास जायसवाल आदि लोग मौजूद रहे।