फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Workers preparing to welcome the state president

Maharajganj News: प्रदेश अध्यक्ष के स्वागत की तैयारियां कर रहे कार्यकर्ता

Wed, 31 Dec 2025 02:13 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 31 Dec 2025 02:13 AM IST
विज्ञापन
Workers preparing to welcome the state president
महाराजगंज। भारतीय जनता पार्टी के जिलाध्यक्ष संजय पांडेय की अध्यक्षता में पार्टी कार्यालय पर बैठक की गई। बैठक का उद्देश्य आगामी 6 जनवरी को नव नियुक्त प्रदेश अध्यक्ष एवं केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री पंकज चौधरी के जनपद में प्रथम आगमन की तैयारियां करना रहा।
विज्ञापन

बैठक में स्वागत व्यवस्था, सुरक्षा, जनसंपर्क, मंच प्रबंधन, यातायात एवं संगठनात्मक समन्वय पर विस्तृत चर्चा हुई। स्वागत जुलूस, जनसभा स्थल और मीडिया समन्वय जैसे बिंदुओं पर भी गहन मंथन किया गया। सदर विधायक जय मंगल कन्नौजिया ने कहा कि प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी का यह प्रथम आगमन कार्यकर्ताओं में नई ऊर्जा और उत्साह का संचार करेगा। उन्होंने स्वागत को ऐतिहासिक बनाने और हर बूथ स्तर तक कार्यकर्ताओं की भागीदारी सुनिश्चित करने का आह्वान किया।
विज्ञापन

जिलाध्यक्ष संजय पांडेय ने कहा कि पंकज चौधरी का नेतृत्व पार्टी को नई मजबूती प्रदान करेगा। यह कार्यक्रम मात्र औपचारिकता नहीं, बल्कि संगठन की शक्ति का प्रदर्शन होगा। उन्होंने सभी मंडलों, मोर्चों एवं प्रकोष्ठों को आपसी समन्वय से कार्यक्रम को भव्य और अनुशासित बनाने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

पूर्व जिलाध्यक्ष परदेसी रविदास ने पंकज चौधरी के संगठनात्मक अनुभव और केंद्रीय भूमिका को प्रेरणादायक बताया। उन्होंने कहा कि भाजपा कार्यकर्ता अनुशासन एवं सेवा भाव से कार्यक्रम को सफल बनाएंगे, जिससे जिले की सकारात्मक छवि प्रदेश नेतृत्व के समक्ष प्रस्तुत होगी।

इस दौरान पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष कृष्ण गोपाल जायसवाल, पनियरा विधायक ज्ञानेंद्र सिंह, अल्पसंख्यक मोर्चा प्रदेश मंत्री कुरसेद अंसारी, जिला उपाध्यक्ष अमरनाथ पटेल, जिला मंत्री आशुतोष शुक्ला, गौतम तिवारी, बैजनाथ पटेल, पूर्व जिला मंत्री प्रदीप उपाध्याय, मंडल अध्यक्ष हेमंत गुप्ता, अशोक पटेल, विजय गौड़, नगर अध्यक्ष आकाश श्रीवास्तव माैजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed