फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   workers opposes party candidate

सपा के घोषित प्रत्याशी का विरोध 

Mon, 08 Aug 2016 12:32 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Mon, 08 Aug 2016 12:32 AM IST
विज्ञापन
workers opposes party candidate
फरेंदा विधायक के आवास पर कार्यकर्ताओं की बैठक हुई। - फोटो : अमर उजाला
पनियरा। समाजवादी पार्टी की मासिक बैठक रविवार को धवई डाक बंगले में हुई। बैठक में संगठन के कार्यकर्ताओं ने सपा के घोषित  प्रत्याशी सुमन ओझा का खुलकर विरोध किया। जिलाध्यक्ष यमुना यादव ने धैर्य रखने की अपील की, उम्मीद जताई कि पार्टी हाई कमान टिकट बदल सकता है। उन्होंने कहा कि प्रत्याशी को न देखिए, पार्टी मुखिया को देखिए और पार्टी की नीतियों व सपा सरकार द्वारा चलाई जा रही योजनाओं को जन जन तक पहुंचाएं और निष्क्रिय कार्यकर्ताओं को सक्रिय करें।
विज्ञापन


जिला महासचिव आफाक खां ने कहा कि प्रदेश में सपा की सरकार बनाना हमारा मुख्य उद्देश्य है। जिले में जब भी और कहीं भी बैठक होती है तो सारी सूचनाएं सपा मुखिया को पता चल जाती हैं। हम आप लोगों के दुख दर्द को  बखूबी समझ रहे हैं लेकिन, हाई कमान का जो निर्णय होगा, उसे निभाने की सारी जिम्मेदारी पदाधिकारियों और  कार्यकर्ताओं की है। हाई कमान पार्टी हित में फैसला लेगा। इसके प्रति निश्चिंत रहें।
विज्ञापन


बैठक को पूर्व जिलाध्यक्ष रामलाल यादव, डा. फारूकी, भोरिक यादव, लालू यादव, रामसुधारे यादव, बलराम उपाध्याय ने संबोधित किया  बैठक की अध्यक्षता अमरनाथ उर्फ लल्ला यादव व संचालन रामनरायन एडवोकेट ने किया। इस अवसर पर रामबचन यादव, वीरेंद्र निषाद, हनीफ खां, मुहम्मद दरगाही, हसनैन अंसारी, शारूख खान, अवधेश गुप्ता, रामनयन, अर्जुन यादव आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


मिशन 2017 फतेह के लिए जुटें 
फरेंदा। समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं की बैठक रविवार को विधायक के आवास पर हुई। बैठक में ब्लाकवार संगठन को गतिशील बनाने पर जोर दिया गया। कार्यकर्ताओं का मिशन 2017 फतेह के लिए पूरी तरह से जुट जाने का आह्वान किया गया।


विधानसभा अध्यक्ष मदनगोपाल यादव व रामललित मौर्य ने संयुक्त रूप से कहा कि पार्टी की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने की जिम्मेदारी कार्यकर्ताओं की है। वह बूथ स्तर पर जाकर सरकार की नीतियों का बखान करें। जिससे जनता के बीच भ्रम को दूर किया जा सके। उन्होंने कहा कि गौ पर राजनीति करने वाली पार्टी को राजस्थान की घटना नहीं दिखाई पड़ती जहां पर सैकड़ों गायोें की मौत हो गई। 16 अगस्त को धानी, 18 को बृजमनगंज और 20 को फरेंदा में कार्यकर्ताओं को प्रशिक्षण दिया जाएगा। इस दौरान जनार्दन यादव, दिलीप तिवारी, रामसघन यादव, घनयाम, रामनयन, जैनेंद्र मिश्र, लालबहादुर श्रीवास्तव आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed