{"_id":"668a8cb91f677380910d61d8","slug":"workers-busy-filling-ratecut-on-bandha-problem-due-to-rain-maharajganj-news-c-206-1-sgkp1021-126221-2024-07-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharajganj News: बंधे पर रेटकट भरने में जुटे कर्मी, बारिश से परेशानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Maharajganj News: बंधे पर रेटकट भरने में जुटे कर्मी, बारिश से परेशानी
Sun, 07 Jul 2024 06:10 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
Updated Sun, 07 Jul 2024 06:10 PM IST
विज्ञापन
महराजगंज। पनियरा क्षेत्र के रोहिनी नदी के तट पर अनंतपुर-लाला बड़हरा व जर्दी-डोमरा बांध पर कटे स्थान की भराई की जा रही है। सिंचाई विभाग के अधिकारी कर्मचारी रेनकट को ठीक करा रहे हैं। लगातार हो रही बारिश के कारण जगह-जगह रेनकट बन गए हैं।
रविवार को बंधे का सहायक अभियंता मोहम्मद खालिद ने निरीक्षण किया। उन्होंने मरम्मत कार्य जल्द पूरा करने का निर्देश अवर अभियंताओं को दिया। उन्होंने बताया कि बंधों पर जगह जगह रेनकट, ड्रेन का निर्माण, रानीपुर पांडेयपुर टोला, औरहिया में दो, अमहवा रिंग बांध पर एक ड्रेन का निर्माण कराया जा रहा है। वहीं डोमरा, हरखपुरा में रेनकट का भी मरम्मत कराया जा रहा है। ग्रामीणों के अवगत कराने पर तुरंत उस पर कार्रवाई हो रही है। साथ ही समय-समय पर बंधे की निगरानी भी कराई जा रही है। रात की पेट्रोलिंग बढ़ा दी गई है। इस दौरान अवर अभियंता विनोद कुमार, वसीम अहमद, अमरजीत पटेल मौजूद रहे।