फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Workers at JHV Sugar Mill have not received their wages for four months.

Maharajganj News: जेएचवी शुगर मिल में चार माह से नहीं मिला मजदूरों का वेतन

Tue, 19 May 2026 01:54 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Tue, 19 May 2026 01:54 AM IST
विज्ञापन
Workers at JHV Sugar Mill have not received their wages for four months.
मील गेट पर प्रदर्शन कर बंद कराया चीनी लोडिंग कार्य
विज्ञापन


महराजगंज। निचलौल तहसील क्षेत्र में स्थित गड़ौरा चीनी मिल में कार्यरत मजदूरों का चार माह का वेतन बकाया होने से नाराज श्रमिकों ने सोमवार को मिल गेट पर प्रदर्शन किया। इसके बाद मजदूरों ने चीनी लोडिंग कार्य बंद करा दिया। प्रदर्शन का नेतृत्व मजदूर संघ के अध्यक्ष नवल किशोर मिश्र ने किया।
मजदूरों का कहना है कि पिछले चार महीनों से उन्हें वेतन नहीं मिला है, जिससे उनके सामने आर्थिक संकट गहराता जा रहा है। परिवार चलाने, बच्चों की पढ़ाई, दवा और रोजमर्रा के खर्चों को पूरा करना मुश्किल हो गया है। कई मजदूरों ने बताया कि लगातार मिल प्रबंधन से भुगतान की मांग की जा रही थी, लेकिन कोई ठोस पहल नहीं की गई। इससे नाराज होकर मजदूरों ने चीनी की लोडिंग बंदकर विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया। प्रदर्शन के दौरान मजदूरों ने मिल प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी भी की। श्रमिकों का कहना था कि जब तक बकाया वेतन का भुगतान नहीं किया जाएगा, तब तक आंदोलन जारी रहेगा। मजदूरों ने चेतावनी दी कि यदि जल्द समाधान नहीं निकला तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा।
विज्ञापन

मजदूर संघ के अध्यक्ष नवल किशोर मिश्र ने कहा कि मजदूर मिल की रीढ़ होते हैं, लेकिन उनकी समस्याओं को लगातार नजरअंदाज किया जा रहा है। उन्होंने आरोप लगाया कि कई बार अधिकारियों को वेतन भुगतान के लिए अवगत कराया गया, बावजूद इसके मजदूरों की परेशानियों पर ध्यान नहीं दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि मजदूर अब आरपार की लड़ाई के लिए तैयार हैं। वहीं, चीनी लोडिंग कार्य बंद होने से मिल के कार्य प्रभावित होने की संभावना जताई जा रही है। स्थानीय लोगों के अनुसार यदि जल्द ही मजदूरों की मांगों का समाधान नहीं हुआ तो स्थिति और गंभीर हो सकती है। फिलहाल मजदूर मिल परिसर में डटे हुए हैं और भुगतान होने तक आंदोलन जारी रखने की बात कह रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed