फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Work on the ring bund at the breached section of the AP dam has been completed; construction of the main dam has gained momentum.

Maharajganj News: एपी बांध के टूटे हिस्से पर रिंग बांध का कार्य पूरा, मुख्य बांध के निर्माण में आई तेजी

Mon, 05 Oct 2026 12:45 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 05 Oct 2026 12:45 AM IST
विज्ञापन
Work on the ring bund at the breached section of the AP dam has been completed; construction of the main dam has gained momentum.
चीफ इंजीनियर की मौजूदगी में होगा मुख्य बंधे का निर्माण कार्य
विज्ञापन

तमकुहीरोड। एपी बांध के ततवा टोली और गौराहा गांव के बीच टूटे हिस्से पर रिंग बांध का निर्माण कार्य पूरा हो गया है। रविवार को भी मुख्य बांध पर मिट्टी भराई का कार्य किया गया। बाढ़ खंड द्वारा यह कार्य पूरा किए जाने के बाद रास्ते पर लोगों की आवाजाही बहाल कर दी गई है। अब अभियंता मुख्य बांध के निर्माण कार्य को तेजी से किया जा रहा है।
पिछले रविवार को वाल्मीकि नगर बैराज से गंडक नदी में 5.43 लाख क्यूसेक पानी छोड़ा गया था। इसके बाद बांध में कई जगह रिसाव शुरू हो गया था। रात में जवही दयाल और गौराहा के बीच एपी बांध टूट गया था। उस समय पानी का वेग बहुत तेज था। अभियंताओं के सभी प्रयास उस समय नाकाफी साबित हुए थे। हालांकि गंडक नदी का पानी जितनी तेजी से बढ़ा था, उतनी ही तेजी से कम भी हो गया।
विज्ञापन

कटान स्थल पर पानी का वेग शांत होने के बाद विभाग ने पहले आवागमन बहाल करने पर ध्यान दिया। विभाग सबसे पहले रिंग बांध के निर्माण में जुट गया था। बाढ़ खंड ने ततवा टोली और गौराहा गांव के बीच रिंग बांध का निर्माण सफलतापूर्वक पूरा कर लिया है। इस रिंग बांध के बनने से अब स्थानीय लोगों की आवाजाही फिर से शुरू हो गई है। यह कार्य बाढ़ प्रभावित क्षेत्र में सामान्य स्थिति बहाल करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। रिंग बांध का काम पूरा होने के बाद विभाग ने अपनी पूरी ताकत मुख्य बांध के निर्माण पर लगा दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

एसडीओ बाढ़ खंड दीपरतन सिंह ने बताया कि रिंग बांध को आवागमन के लिए खोल दिया गया है। इसके बाद बांध के टूटे हिस्से का निर्माण कार्य शुरू कर दिया गया है। रविवार को भी मुख्य बांध पर मिट्टी भराई का कार्य लगातार जारी रहा। अभियंता युद्धस्तर पर कार्य कर रहे हैं ताकि बांध को जल्द से जल्द मजबूत किया जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed