{"_id":"6ac2a67c50b38e7642061478","slug":"floodwaters-receding-in-three-villages-maharajganj-news-c-205-1-deo1003-169480-2026-10-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharajganj News: तीन गांवाें में कम हो रहा बाढ़ का पानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Maharajganj News: तीन गांवाें में कम हो रहा बाढ़ का पानी
विज्ञापन
तमकुहीराज। नेपाल से अचानक आए 5.50 क्यूसेक पानी के सैलाब ने एपी तटबंध से जुड़े गांवों में भारी तबाही मचाई है। इसके बाद प्रशासन ने राहत व बचाव कार्य शुरू कर इस पर काबू पाया। बावजूद इसके प्रभावित गांवों के लोगों की दुश्वारियां कम नहीं हुई। तहसील प्रशासन की ओर से रविवार को तीन गांवों में बाढ़ के पानी कम होने का दावा गया। प्रशासन के मुताबिक बाढ़ प्रभावित जवही मलही एहतमाली, जवही मलही मुस्तकिल व जवही नरेंद्र में बाढ़ का पानी तेजी से कम हो रहा है।
तमकुहीराज तहसील क्षेत्र के ततवा टोला के समीप एपी तटबंध सोमवार की रात 10:30 बजे टूट गया, जिससे 20 से अधिक गांवों में बाढ़ का पानी घुस गया। नदी का बहाव इतना तेज था कि हर घंटे 10 मीटर तटबंध कट रहा था। यह बांध जवही दयाल और बीरवट के बीच टूटा। शुरुआत में लगभग 10 मीटर हिस्सा कटा, इसके बाद गंडक की तेज धारा से कटान लगातार बढ़ता गया। बाढ़ खंड के अफसर नदी की तेज धारा के सामने लाचार दिखे।
एसडीएम तमकुहीराज कुणाल गौरव ने बताया राहत व बचाव कार्य प्रभावित ढंग से जारी हैं। बाढ़ पीड़ितों लोगों की मदद के लिए टीमें सक्रिय हैं। इसके अलावे राहत व बचाव कार्य को क्रास चेक के साथ प्रभावी तौर पर मॉनिटरिंग भी कराई जा रही हैं।