फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Work on both ponds is expected to begin from next week.

Maharajganj News: निचलौल में 80 लाख से दो पोखरों का होगा सुंदरीकरण

Fri, 30 Oct 2026 02:05 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 30 Oct 2026 02:05 AM IST
विज्ञापन
Work on both ponds is expected to begin from next week.
महराजगंज। नगर पंचायत निचलौल में जलस्रोतों के संरक्षण व सुंदरीकरण की दिशा में पहल की गई है। नगरी झील पोखरी संरक्षण योजना के तहत दो पोखरों का करीब 80 लाख रुपये की लागत से कायाकल्प कराया जाएगा। निर्माण कार्य से संबंधित सभी औपचारिकताएं पूरी कर ली गई हैं। अगले सप्ताह से दोनों पोखरों पर काम शुरू होने की उम्मीद है।
विज्ञापन

योजना के तहत कृष्णा वार्ड स्थित मलमलिया पोखरी और मारवाड़ी वार्ड में स्वामी विवेकानंद इंटर कॉलेज के बगल में स्थित पोखरी का सुंदरीकरण कराया जाएगा। दोनों जलाशयों को आधुनिक सुविधाओं से युक्त आदर्श जलाशय के रूप में विकसित करने की तैयारी है। इसके लिए नगर पंचायत स्तर पर निर्माण संबंधी प्रक्रियाएं पूरी कर ली गई हैं।
विज्ञापन

लंबे समय से उपेक्षित जलस्रोतों को व्यवस्थित और आकर्षक बनाने के उद्देश्य से यह योजना तैयार की गई है। दोनों पोखरों का विकास होने से नगर की सुंदरता बढ़ने के साथ ही आसपास के क्षेत्रों को भी लाभ मिलने की उम्मीद है। शहरी क्षेत्रों में पोखरों का संरक्षण पर्यावरण की दृष्टि से भी महत्वपूर्ण माना जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed