फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Work done a year ago, wages not received

Maharajganj News: एक साल पहले हुआ काम, नहीं मिली मजदूरी

Fri, 06 Jun 2025 09:46 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज Updated Fri, 06 Jun 2025 09:46 PM IST
विज्ञापन
Work done a year ago, wages not received
लक्ष्मीपुर। कोल्हुई थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत बड़हरा शिवनाथ का शुक्रवार को डीपीआरओ श्रेया मिश्रा निरीक्षण किया। ग्रामीणों ने बताया कि मनरेगा मजदूरों से एक साल पहले कराए गए कार्य की मजदूरी अब तक नहीं मिली है। इस पर ब्लॉक कर्मियों को फटकार लगाई और जल्द मजदूरों को भुगतान कराने का भरोसा दिलाया।
विज्ञापन

डीपीआरओ श्रेया मिश्रा दोपहर बाद कोल्हुई थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत बड़हरा शिवनाथ में पहुंची। वहां ग्रामीणों ने उनसे शिकायत की कि जून 2024 में उनसे मनरेगा के तहत गांव में कार्य कराए गए थे, जिसकी मजदूरी तक नहीं मिली है। गांव लोगों ने बताया कि दुर्गावती, सुभावती, चन्द्रवाती, तीजा, मुन्नी, जडावती, ज्ञानमती, पुण्यवासी, मटेलु, नन्दराम, किशोर, काजु, अजीत, सुर्जवली सहित 27 मजदूरों का पैसा बाकी है।
विज्ञापन

इसके लिए वह ब्लाॅक का कई बार चक्कर लगा चुके हैं, लेकिन अभी तक उन्हें मजदूरी नहीं मिली। उनका आरोप है कि रोजगार सेवक व सचिव ने मस्टररोल जीरो कर दिया था, जिसके कारण यह दिक्कत हो रही है। डीपीआरओ ने ग्रामीणों की शिकायत को गंभीरता से लेते हुए ब्लॉक कर्मियों को निर्देशित किया कि नियमानुसार सभी मजदूरों की बकाया राशि एक सप्ताह के भीतर भुगतान होना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने सचिव को कड़ी फटकार लगाई। डीपीआरओ ने अन्य कार्यों का भी निरीक्षण किया। इस अवसर पर डीपीएम आशुतोष राव, एडीओ पंचायत दिनेश पाठक, प्रमोद कुमार यादव, अखंडप्रताप सिंह, विवेक पटेल, प्रबल प्रताप सिंह, रजनीश मिश्र मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed