{"_id":"5f0f44428ebc3e637a2646a8","slug":"wood-imprinted-in-sha-machine-maharajganj-news-gkp3582721158","type":"story","status":"publish","title_hn":"आरा मशीन पर छापा, 30 नग लकड़ी बरामद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आरा मशीन पर छापा, 30 नग लकड़ी बरामद
विज्ञापन
तीन आरा मशीन में छापा, 30 नग लकड़ी बरामद
- डीएफओ ने वन दरोगा से मांगा स्पष्टीकरण, आरा मशीन संचालकों को नोटिस देने की तैयारी
महराजगंज। पकड़ी वन क्षेत्र के तीन आरा मशीनों में छापा मारकर वन विभाग की टीम ने 30 नग प्रतिबंधित लकड़ी बरामद की है। मामले में संबंधित क्षेत्र के वन दरोगा से स्पष्टीकरण मांगा गया है, जबकि आरा मशीन संचालकों को नोटिस देने की तैयारी है।
सोहगीबरवां वन्यजीव प्रभाग के प्रभागीय वनाधिकारी पुष्प कुमार कांधला ने वन सुरक्षा टीम को साथ लेकर सदर व घुघली क्षेत्र की तीन आरा मशीनों में छापा मारा। वहां से लगभग 30 नग प्रतिबंधित लकड़ी को बरामद किया। इन आरा मशीनों में रखी लकड़ी तथा दायित्वों के प्रति शिथिलता को देखते हुए वन दरोगा फूलचंद से स्पष्टीकरण मांगा गया है, जबकि सभी आरा मशीन संचालकों को नोटिस जारी करने की तैयारी की जा रही है। डीएफओ ने बताया कि बीट के वन दरोगा से स्पष्टीकरण मांगा गया है, जबकि आरा मशीन के संचालकों को नोटिस भेजने की तैयारी है। जवाब मिलने के उपरांत अग्रिम कार्रवाई होगी।