{"_id":"692df5fa705ad9b0e202d922","slug":"womens-participation-will-increase-in-the-transport-corporation-opportunity-for-appointment-as-conductor-maharajganj-news-c-206-1-sgkp1021-165596-2025-12-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharajganj News: परिवहन निगम में बढ़ेगी महिलाओं की भागीदारी, परिचालक के नियुक्ति का अवसर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Maharajganj News: परिवहन निगम में बढ़ेगी महिलाओं की भागीदारी, परिचालक के नियुक्ति का अवसर
विज्ञापन
5 दिसंबर को क्षेत्रीय कार्यालय से होगा चयन
एनआरएलएम, एनसीसी, स्काउट गाइड को वरीयता
महराजगंज। मिशन शक्ति फेज 5.0 को प्रोत्साहन देते हुए परिवहन निगम ने महिला परिचालक बनने का एक और मौका उपलब्ध कराया है। इंटरमीडिएट उत्तीर्ण 40 वर्ष तक की महिलाएं आवेदन कर सकती हैं। 5 दिसंबर को क्षेत्रीय कार्यालय गोरखपुर में चयन प्रक्रिया क्षेत्रीय प्रबंधक लव कुमार सिंह के अनुमोदन से शुरू होगी।
मिशन शक्ति फेज 5.0 को हर विभाग वरीयता दे रहा है। परिवहन निगम ने भी संविदा पर महिलाओं को अवसर उपलब्ध कराए। पहली बार की चयन प्रक्रिया में जिले को तीन महिला परिचालक मिलीं। अब 5 दिसंबर को एक बार फिर चयन का अवसर है। एआरएम स्तर से एनआरएलएम उपायुक्त, एनसीसी कमांडेंट व स्काउट गाइड को पत्र भेजकर इच्छुक बालिकाओं से प्रतिभाग करने का आग्रह किया गया है। परिवहन निगम के सूत्रों की माने तो रोडवेज की यात्रा में महिला परिचालकों के होने से महिला यात्री सहज महसूस करती हैं।
सुविधा के साथ बढ़ाया गया पारिश्रमिक
इस बार संविदा परिचालकों को 2.02 रुपये प्रति किमी की दर से मानदेय का भुगतान किया जाएगा। ओवरटाइम भत्ता, पीएफ व फ्री यात्रा पास के साथ 22 दिन में 5,000 किमी सफर पर 3,000 रुपये की प्रोत्साहन राशि अतिरिक्त मिलेगी।
विज्ञापन
वर्जन.....
महिला परिचालक के पद पर 5 दिसंबर को क्षेत्रीय कार्यालय गोरखपुर में चयन होना है। इच्छुक बालिकाएं, महिलाएं सम्मिलित होकर प्रतिभाग कर सकती हैं।
-सर्वजीत वर्मा, एआरएम।