फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Women Utpeeran cases in sereuse

वादी संवाद दिवस

Wed, 08 Sep 2021 11:51 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 08 Sep 2021 11:51 PM IST
विज्ञापन
Women Utpeeran cases in sereuse
महिला उत्पीड़न के मामलों को गंभीरता से लें विवेचक : एएसपी
विज्ञापन

फरेंदा (महराजगंज)। वादी संवाद दिवस के अवसर पर बुधवार की सायं पांच बजे फरेंदा थाना परिसर में एएसपी निवेश कटियार की अध्यक्षता में एक बैठक आयोजित हुई। इस दौरान वादियों को मामले में संतुष्टि पर राय जाहिर करते हुए विवेचकों को स्पष्ट निर्देश दिया गया।

एएसपी निवेश कटियार ने कहा कि वादी संवाद दिवस का उद्देश्य फरियादियों के साथ उचित न्याय दिलाना है। जिसमें महिला उत्पीड़न के मामले को गंभीरता से लेने के लिए सभी विवेचकों को स्पष्ट दिया गया है। थानों में अपहरण, बहला फुसला कर नाबालिगों को भगा ले जाने के मामले अधिक आ रहें है। जिस पर सभी पुलिस कर्मी गंभीरता से कार्य करते हुए नाबालिगों के बरामदगी पर विशेष ध्यान दे। विवेचना के दौरान मौके पर जाकर घटना की विवेचना करें जिससे निर्दोष व्यक्ति के खिलाफ कार्रवाई न हो। गांवो में जमीनी व संपत्ति संबधी मामले भी अधिकांश आ रहें है जिस पर संवाद स्थापित कर उचित न्याय करें। वादी को संतुष्ट करना भी मुख्य रूप कार्य विवेचक का होता है। संवाद के वाद एएसपी ने तत्काल विवेचको को मौके पर जाकर विवेचना कर उचित कार्रवाई करने का आदेश दिया। इस दौरान सीओ सुनील दत्त दुबे, कमलेश प्रताप सिंह, दुर्गेश वैश्य, देवेंद्र प्रताप सिंह, विशाल सिंह, यशवंत, गुलाब यादव सहित अनेक लोग मौजूद रहें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed