फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   'Women should contribute to the development of society by becoming self-reliant'

‘स्वावलंबी बन समाज के विकास में योगदान दें महिलाएं’

Mon, 09 Aug 2021 11:54 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 09 Aug 2021 11:54 PM IST
विज्ञापन
'Women should contribute to the development of society by becoming self-reliant'
कलेक्ट्रेट सभागार में महिलाओं से सीधे संवाद कार्यक्रम में उपस्थित डीएम डॉ उज्जवल कुमार। - फोटो : MAHARAJGANJ
‘स्वावलंबी बन समाज के विकास में योगदान दें महिलाएं’
विज्ञापन

महराजगंज। महिलाएं स्वावलंबी बनकर समाज के विकास में योगदान दे सकती हैं। महिलाएं शिक्षित व जागरूक होकर खुद के साथ परिवार की मुश्किलों को कम कर सकती हैं। साथ ही दूसरों को भी स्वावलंबी बनने के लिए प्रेरित कर सकती हैं।
ये बातें डीएम डॉ. उज्ज्वल कुमार ने कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित ’हक की बात’ कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कही। उन्होंने कहा कि मिशन शक्ति की सार्थकता तभी है जब महिलाएं हर क्षेत्र में आगे बढ़ने का कार्य करें। कार्यक्रम में मौजूद साधना पटेल, सुमित्रा देवी, कलावती देवी, सुमित्रा भारती, विंद्रावती देवी, शिरातुननिशा, मनीषा आदि ने अपनी समस्याओं को बताया। डीएम ने संबंधित थाने के जिम्मेदारों, एसडीएम तथा जिला प्रोबेशन अधिकारी को निदान के निर्देश दिए।
विज्ञापन

उन्होंने अधिकारियों से कहा कि महिलाओं की समस्याओं को गंभीरता से देखें तथा उन्हें आवश्यक सूचनाएं भी मुहैया कराएं। महिला शक्ति केंद्र व वन स्टाफ सेंटर के कर्मियों को कार्यों केे विवरण के साथ उपस्थित होने के निर्देश दिए। कार्यक्रम में आईं महिला आरती गौंड़ व सुनीता यादव को स्वयं सहायता समूूह से जोड़ा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

वेबिनार के जरिए बताई मिशन शक्ति की महत्ता
राज्य परियोजना कार्यालय के निर्देश पर कस्तूरबा व परिषदीय विद्यालयों की महिला शिक्षिकाओं से अॅानलाइन वेबिनार के माध्यम से जुड़कर वक्ताओं ने अपने विचार रखे। डायट की प्रवक्ता पूजा चौधरी, सिंचाई विभाग की सहायक अभियंता वर्तिका गौर, डॉ. दीपाली गुप्ता व एआरपी संयुक्ता सिंह ने मिशन शक्ति पर विचार को रखे। इस दौरान बड़ी संख्या में परिषदीय, कस्तूूरबा व अन्य संस्थानों की महिलाएं जुड़ी रहीं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed