Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Women progressing in NCC uniform seal

एनसीसी की वर्दी सील प्रगति कर रहीं महिलाएं

Sat, 26 Jun 2021 11:42 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 26 Jun 2021 11:42 PM IST
विज्ञापन
Women progressing in NCC uniform seal
एनसीसी की वर्दी सील प्रगति कर रहीं महिलाएं
विज्ञापन

महराजगंज। राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के तहत संचालित स्वयं सहायता समूह के सदस्यों को कार्य शुरू करने से पहले प्रशिक्षित किया जाता है। कार्य के दौरान मार्गदर्शन भी किया जाता है, ताकि मुश्किल आसान हो जाए।
नौतनवां तहसील क्षेत्र के जागृति महिला स्वयं सहायता समूह रतनपुर का गठन 9 सितंबर 2020 को हुआ। समूह सदस्यों की संख्या 12 है। इन दिनों समूह को एनसीसी कैडेटों के 150 वर्दी सिलने का आर्डर मिला है। समूह की सभी सदस्य वर्दी सिलने में व्यस्त हैं। एक दिन में आठ सेट वर्दी की सिलाई करती हैं। समूह की अध्यक्ष शबीबुन निशा ने बताया कि 300 रुपये की दर से एक सेट वर्दी की सिलाई है। वर्दी के अलावा लोवर, टी शर्ट, ट्रैक सूट की सिलाई की जाती है। इसके लिए कपड़ा लुधियाना और खलीलाबाद से मंगाया जाता है। एक लोवर पर 135 रुपये खर्च आता है। एक दिन में 50 पीस तैयार कर लिया जाता है। एक माह में लगभग 25 हजार की आमदनी होती है। समूह की सदस्य एक दिन में 150 रुपये की आमदनी कर लेती हैं ।
विज्ञापन

सचिव हबीबुन निशा, कोषाध्यक्ष बेबी शर्मा ने बताया कि समूह की सदस्यों की आर्थिक समस्या दूर हो रही है। रिवाल्विंग फंड की रकम से कामकाज में आसानी हुई। सदस्य गुड़िया, दीपा, हाजरा, शाहजहां, नजमा खातून, इंद्रावती, मधु, सुधा ने बताया कि घर पर रहते हुए सभी काम करने के बाद सिलाई कर कुछ आमदनी हो जाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

समूह के उत्थान के लिए राज्य सरकार अनुदान राशि देती है। समूह बेहतर ढंग से संचालित हो और महिलाओं को रोजगार मिल सके, इसके लिए हर संभव कोशिश की जा रही है। समहू का मार्ग दर्शन भी किया जाता है।
अंकित श्रीवास्तव, ब्लॉक प्रबंधक, राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed