फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   women prepration for karwa chauth

बाजार पर चढ़ा करवा चौथ का रंग, लहंगा की मुरीद हुईं सुहागिनें

Wed, 12 Oct 2022 12:18 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 12 Oct 2022 12:18 AM IST
विज्ञापन
women prepration for karwa chauth
ब्यूटीशियन जान्वी फेशियल करते हुए।संवाद - फोटो : MAHARAJGANJ
बाजार पर चढ़ा करवा चौथ का रंग, लहंगा की मुरीद हुईं सुहागिनें
विज्ञापन

कल सिद्धि योग में मनाया जाएगा करवा चौथ का त्योहार, बेहतर कारोबार की उम्मीद में व्यापारी
संवाद न्यूज एजेंसी
महराजगंज। बाजार पर करवाचौथ का रंग चढ़ गया है। 13 अक्तूबर को करवा चौथ पारंपरिक रीति रिवाज के साथ सिद्धि योग में मनाया जाएगा। कपड़ा बाजार से लेकर साज-शृंगार के कारोबारी इन दिनों बेहतर व्यापार की उम्मीद लगा रहे हैं। वहीं, सुहागिनें इस त्योहार पर मनपसंद कढ़ाईदार साड़ी के साथ-साथ लहंगा-लांचा खूब पसंद कर रही हैं।
करवाचौथ पर शृंगार का विशेष महत्व है। इस त्योहार के मद्देनजर बाजार में साड़ियों की काफी रेंज मंगवाई गई हैं। सात सौ रुपये से लेकर तीन हजार रुपये तक की साड़ियां विक्री के लिए दुकानों पर उपलब्ध हैं। बाजार से सामग्री की खरीदारी भी शुरू कर दी गई है। तरह-तरह की चूड़ियां, कपड़े, शृंगार एवं पूजा के सामान से बाजार सज गए हैं। करवाचौथ को खास बनाने में महिलाएं जुट गई हैं। बाजार भी इन दिनों दुल्हन की तरह सज गया है।
विज्ञापन

ज्वैलरी, चूड़ी और कपड़ों की दुकानों और ब्यूटी पार्लर पर महिलाओं की भीड़ है। कपड़ा व्यवसायी महेंद्र अग्रवाल ने बताया कि करवा चौथ के मद्देनजर सबसे ज्यादा लाल पीली साड़ियों की बिक्री हो रही है। संदीप रौनियार ने बताया कि सूरत, गुजरात, जयपुर, कोलकाता, बनारस चुनरी, साड़ियों की मांग ज्यादा बढ़ी है। कपड़ा व्यवसायी विपिन अग्रवाल, निरंजन अग्रवाल, संजय चौरसिया ने बताया कि इस बार कारोबार अच्छा होने की उम्मीद है। सिसवा कस्बे की रहने वाली सीमा मद्देशिया ने बताया कि करवा चौथ को देखते हुए तैयारी की जा रही है। रीता यादव, अंशु अग्रवाल, मोनिका सोनी, अर्चना, रिंकी ने बताया कि बाजार में जरूरी सामानों की जरूरी की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

स्वर्णकारों ने भी फैशन को दी वरीयता
महिलाओं की पसंद और चलन को देखते हुए स्वर्णकारों ने भी फैशन को वरीयता दी है। बाजार में पायल एवं बिच्छू, डिजाइनर चेन, डिजाइनर अंगूठी महिलाओं की खासी पसंद बने हुए हैं। सुहागिनों के लिए बेहद खास इस त्योहार की तैयारियों से शहर के बाजारों में खासी रौनक बनी हुई है।
करवा चौथ पर मुफ्त में मेहंदी लगाने की व्यवस्था
करवाचौथ को लेकर एडवांस बुकिंग शुरू हो गई है। मेहंदी लगवाने, हेयर कटिंग, अन्य शृंगार करने, सजने-संवरने के लिए ब्यूटीशियन की बुकिंग की जा रही है। ब्यूटीशियन जाह्न्वी ने बताया कि हाथ एवं पैर में मेहंदी लगाने के अलग-अलग दाम तय किए गए हैं। सजाने की कीमत ज्यादा है। उन्होंने बताया कि करवा चौथ पर मुफ्त में मेहंदी लगाने की व्यवस्था है। फेश वॉश, ब्लीच करवाने के लिए अभी से ही महिलाएं पहुंच रही हैं। उन्होंने बताया कि महिलाओं को अपनी ओर आकर्षित करने के लिए खरीदारी करने पर डिस्काउंट और तरह-तरह के ऑफर दिए जा रहे हैं।

सिद्धि और जय योग में मनाया जाएगा करवा चौथ व्रत
महराजगंज। करवा चौथ का त्योहार हर साल कार्तिक मास की कृष्ण पक्ष की चतुर्थी तिथि को मनाया जाता है। मां पीतांबरा जनकल्याण ज्योतिष केंद्र के ज्योतिषी आचार्य दिवाकर मणि त्रिपाठी ने बताया कि हृषीकेश पंचांग के अनुसार इस बार करवा चौथ का व्रत 13 अक्तूबर को मनाया जाएगा। करवा चौथ का दिन और संकष्टी गणेश चतुर्थी, जो कि भगवान गणेश के लिए उपवास करने का दिन होता है, एक ही दिन आता है। इस दिन विवाहित महिलाएं अपने पति की दीर्घायु की कामना करती हैं। विवाहित महिलाएं भगवान शिव, माता पार्वती और कार्तिकेय के साथ-साथ भगवान गणेश की पूजा करती हैं। करवा चौथ का व्रत कठिन होता है और इसे अन्न और जल ग्रहण किए बिना ही सूर्योदय से रात में चंद्रमा के दर्शन तक किया जाता है। इस बार करवा चौथ का व्रत 13 अक्तूबर को मनाया जाएगा। करवा चौथ के दिन पूजा की थाली का भी बहुत महत्व माना जाता है। एक थाली में पूजा की सामग्री रखकर एक दीपक जला कर चंद्रमा को दिखाया जाता है और शिव परिवार का विधिपूर्वक पूजन किया जाता है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed