फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Women of self-help groups will become the guardians of cleanliness

Maharajganj News: स्वयं सहायता समूह की महिलाएं बनेंगी स्वच्छता की प्रहरी

Wed, 07 Jan 2026 01:35 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 07 Jan 2026 01:35 AM IST
विज्ञापन
Women of self-help groups will become the guardians of cleanliness
स्वयं सहायता समूहों से जुड़ी महिलाओं को ठोस व तरल अपशिष्ट प्रबंधन सहित सफाई की दी जाएगी जानकारी
विज्ञापन

गांव-गांव करेगी लोगों को जागरूक, एक टोली में 12 महिलाओं का होगा चयन
महराजगंज। स्वच्छता और प्रभावी बनाने के लिए स्वयं सहायता समूह से जुड़ी महिलाओं को आगे लाया जा रहा है। अब ये महिलाएं फरवरी माह से अपने-अपने गांवों में लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरूक करेंगी। जिला प्रशासन और ग्रामीण विकास विभाग की ओर से कवायद शुरू कर दी गई है। एक टोली में 12 महिलाओं का चयन होगा। ऐसे ही ब्लॉकवार टोली का चयन किया जाएगा।
जानकारी के अनुसार, जिले के सभी विकास खंडों में स्वयं सहायता समूहों से जुड़ी महिलाओं को स्वच्छता, घरेलू साफ-सफाई, ठोस व तरल अपशिष्ट प्रबंधन, शौचालय का नियमित उपयोग, खुले में शौच से होने वाली बीमारियां, साफ पानी का महत्व तथा कचरा निस्तारण जैसे विषयों पर विस्तार से जानकारी दी जाएगी। इसके स्वयं सहायता समूह की महिलाएं बाद में गांवों में बैठकें, घर-घर संपर्क, समूह चर्चा और जागरूकता रैलियों के माध्यम से लोगों को स्वच्छता के प्रति प्रेरित करेंगी। प्रत्येक ब्लॉक में 30 टोली बनाई जाएगी। जिले में 882 ग्राम पंचायतें हैं।
विज्ञापन

वर्जन
स्वयं सहायता समूह से जुड़ी हुई महिलाएं गांव की सामाजिक संरचना को बेहतर तरीके से समझती हैं और लोगों से उनका सीधा जुड़ाव होता है। ऐसे में उनके माध्यम से दिया गया संदेश अधिक प्रभावी होगा। महिलाएं बच्चों, युवाओं और बुजुर्गों सभी को स्वच्छता के महत्व के बारे में समझाएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

-मोहम्मद जाकिर, उपायुक्त स्वत: रोजगार
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed