फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Women launched a signature campaign in support of the Nari Shakti Vandan Act.

Maharajganj News: नारी शक्ति वंदन अधिनियम के समर्थन में महिलाओं ने चलाया हस्ताक्षर अभियान

Sat, 18 Apr 2026 02:48 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 18 Apr 2026 02:48 AM IST
विज्ञापन
Women launched a signature campaign in support of the Nari Shakti Vandan Act.
सदर ब्लॉक सभागार में आयोजित की गई गोष्ठी
विज्ञापन

महाराजगंज। नारी शक्ति वंदन अधिनियम के समर्थन में शुक्रवार को भाजपा के कार्यकर्ताओं ने जुलूस निकालकर जनजागरूकता अभियान चलाया। सदर विधायक जयमंगल कन्नौजिया और जिला उपाध्यक्ष डॉ. फरीदा ईरम के नेतृत्व में यह जुलूस निकाला गया।


सदर विकास खंड सभागार में आयोजित सभा के बाद महिलाओं ने हस्ताक्षर अभियान चलाया। इसमें महिलाओं ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आभार व्यक्त करते हुए नारी शक्ति वंदन अधिनियम का समर्थन किया। हस्ताक्षर अभियान के बाद जुलूस सदर विकास खंड से आंबेडकर पार्क तक निकाला गया। आंबेडकर पार्क पहुंचकर कार्यकर्ताओं ने बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर उन्हें नमन किया।
विज्ञापन

विधायक जयमंगल कन्नौजिया ने संबोधन में कहा, नारी शक्ति वंदन अधिनियम प्रधानमंत्री के नारी सशक्तिकरण के संकल्प को साकार करने की दिशा में ऐतिहासिक कदम है। यह कानून महिलाओं को राजनीतिक रूप से सशक्त बनाएगा और समाज में उनकी भागीदारी को मजबूत करेगा। जिला उपाध्यक्ष डॉ. फरीदा ईरम ने कहा, भाजपा सरकार महिलाओं के सम्मान, सुरक्षा और स्वावलंबन के लिए निरंतर कार्य कर रही है। यह युगांतकारी निर्णय महिलाओं को नई पहचान और अधिकार देगा। प्रधानमंत्री के नेतृत्व में महिलाएं राजनीति, शिक्षा और रोजगार के हर क्षेत्र में आगे बढ़ रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन




कार्यक्रम में भाजपा जिला महामंत्री मधुर सिंह, जिला उपाध्यक्ष सरोज पांडेय, अल्पसंख्यक मोर्चा प्रदेश मंत्री कुरसेद अंसारी, महिला मोर्चा जिला महामंत्री वंदना तिवारी, नगर अध्यक्ष कमलेश जायसवाल, आराधना त्रिपाठी, ज्योत्सना शुक्ला, तबस्सुम निशा समेत अन्य महिलाएं और कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed