{"_id":"61ad0d03fc26db418a0e976c","slug":"women-kabddi-team-s-trail-tommorw-maharajganj-news-gkp41883290","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूथ पेज के लिए प्रस्तावित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूथ पेज के लिए प्रस्तावित
विज्ञापन
महिला कबड्डी टीम के चयन में प्रतिभा दिखाएंगी छात्राएं
महराजगंज। जनवरी में उड़ीसा विश्वविद्यालय संबलपुर में कबड्डी प्रतियोगिता आयोजित होगी। इसमें सिद्धार्थ विश्वविद्यालय कपिलवस्तु की टीम शामिल होने जाएगी। इस टीम का चयन करने के लिए विश्वविद्यालय के अधीन महाविद्यालय के अध्ययनरत छात्राओं को शामिल किया जाएगा। टीम बनाने के लिए ट्रायल जवाहर लाल नेहरू पीजी कॉलेज महराजगंज खेल में ट्रायल 7 दिसंबर को होगी। इसमें चयनित छात्राओं को कबड्डी टीम शामिल की जाएगी।
सिद्धार्थ विश्वविद्यालय कपिलवस्तु के अधीन महराजगंज, बस्ती, सिद्धार्थनगर, संतकबीरनगर, श्रावस्ती, बलरामपुर के करीब 300 महाविद्यालय आते हैं। इनमें पढ़ने वाली छात्राओं को कबड्डी टीम में शामिल किया जाएगा। छात्राओं में खेल प्रतिभा को विकसित करने के मकसद से उन्हें आगे बढ़ाने का प्रयास किया जा रहा है। जनवरी में होने वाली प्रतियोगिता की तिथि अभी घोषित नहीं हुई है।
जवाहर लाल नेहरू पीजी कॉलेज के प्राचार्य डॉ. दिग्विजय नाथ पांडेय ने बताया कि कबड्डी टीम बनाने के लिए सबसे पहले ट्रायल होगी। इसके मानक पर खरा उतरने वाली छात्राओं को टीम में शामिल होने का अवसर मिलेगा। उड़ीसा विश्वविद्यालय संबलपुर में कबड्डी प्रतियोगिता होगी। वहां यह टीम सिद्धार्थ विश्वविद्यालय कपिलवस्तु की ओर से खेलेगी। कबड्डी में रुचि रखने वाली छात्राएं ट्रायल में प्रतिभाग कर सकती हैं। महाविद्यालय प्रशासन की ओर से पूरी तैयारी की जा रही है। छह जिले से छात्राएं आएंगी। इसे लेकर बेहतर ढंग से व्यवस्था की जा रही है जिससे उन्हें परेशानी न हो सके।