फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Women informed about the new law against social evils

Maharajganj News: सामाजिक कुरीतियों के खिलाफ महिलाओं को नए कानून की दी जानकारी

Mon, 11 May 2026 01:58 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 11 May 2026 01:58 AM IST
विज्ञापन
Women informed about the new law against social evils
बहू-बेटी सम्मेलन के तहत महिलाओं को किया जागरूक
विज्ञापन



निचलौल। थाना क्षेत्र के सीमावर्ती गांव धमऊर मटरा में मिशन शक्ति अभियान तहत रविवार को जागरूकता अभियान चलाया गया। मिशन शक्ति में एंटी रोमियो और साइबर की संयुक्त टीम ने पंचायत भवन में बालिकाओं एवं महिलाओं को एकत्रित कर महिला सुरक्षा सशक्तिकरण और नए कानून के प्रति जागरूक किया गया।

उप निरीक्षक वंदना कुमारी और नंदिनी यादव के नेतृत्व में पहुंची टीम ने महिलाओं को उनके अधिकारों के प्रति सजग किया। इस दौरान बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ सखी वन स्टाफ सेंटर पाॅस्को एक्ट महिला हेल्प नंबर 181 जैसी कल्याणकारी योजनाओं के बारे में विस्तार से बताया गया। इसके साथ ही साइबर अपराधों से बचने के तरीके और हेल्प नंबर 1930 की उपयोगिता पर चर्चा की गई। अभियान का मुख्य उद्देश्य समाज में व्याप्त बाल विवाह दहेज प्रथा और घरेलू हिंसा जैसी कुरीतियों को जड़ से मिटाना रहा। पुलिस टीम ने बालिकाओं को प्रेरित किया कि वह निर्भीक होकर इन बुराइयों के खिलाफ आवाज उठाएं।
विज्ञापन

कार्यक्रम में आपातकालीन नंबरों जैसे 1090, 1076, 112 और 181 के बारे में भी जानकारी साझा की गई। बहू-बेटी सम्मेलन का महिलाओं एवं बालिकाओं पर एक सकारात्मक प्रभाव रहा। केवल महिला पुलिस कर्मियों की भागीदारी से उन्हें अपनी बात रखने में सहजता महसूस हुई। इस मौके पर कांस्टेबल अंजू, काजल, छोटी कुमारी, आशा, रंजना, कुशवाहा समूह सखी मोनिका आंगनबाड़ी नीतू मद्धेशिया सहायक पंचायत सुधा पासवान सेवा भारती किरन तिवारी आजीविका सखी बिंदु मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed