फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   women died in Qurell

मारपीट में एक महिला की मौत, तीन घायल

Thu, 02 Dec 2021 12:36 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 02 Dec 2021 12:36 AM IST
विज्ञापन
women died in Qurell
मारपीट में महिला की मौत, तीन बेटियां घायल
विज्ञापन

मिठौरा (महराजगंज)। सिंदूरिया क्षेत्र के ग्राम सभा सोनवल में दो पट्टीदारों में पुआल रखने की बात के लिए हुई मारपीट में महिला व उनकी तीन बेटियां घायल हो गईं। उन्हें इलाज के लिए जिला अस्पताल भेजा गया, जहां गंभीर रूप से घायल महिला की मौत हो गई। जबकि घायल दो बालिकाओं को इलाज के लिए जिला अस्पताल में व गंभीर एक बालिका का इलाज मेडिकल कॉलेज में चल रहा है।
ग्राम सभा सोनवल निवासी अर्जुन यादव अपने खलिहान में पुआल रख रहा था। इसी दौरान पट्टीदार गोविंद यादव की लड़की से पुआल रखने की बात को लेकर मंगलवार दिन मेें कहासुनी हो गई। बात इतनी बढ़ गई कि आपस में मौके पर ही मारपीट हो गई। गांव के ही कुछ लोगों द्वारा बीच-बचाव करके मामले को शांत कराया गया। मंगलवार की देर शाम घर आने के बाद दोनों पक्षों में फिर कहा-सुनी हो गई और कहा-सुनी मारपीट में बदल गई। मारपीट में इंद्रावती पत्नी गोविंद यादव ( 50 वर्ष) और उनकी तीन पुत्रियां रीना (25), रेशमा (20) विमला (18) गंभीर रूप से घायल हो गईं।
विज्ञापन

सूचना पर पहुंची सिंदूरिया थाने की पुलिस ने सभी चारों घायलों को जिला अस्पताल इलाज के लिए भेजवाया। जहां पर इलाज के दौरान ही इंद्रावती की मौत हो गई। वहीं, रीना की गंभीर हालत देख जिला अस्पताल के डॉक्टरों ने उसे मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया जहां उनका इलाज चल रहा है। अन्य घायलों का इलाज जिला अस्पताल में चल रहा है। मृत महिला के पति गोविंद यादव की तहरीर पर सिंदूरिया थाने की पुलिस ने मामले में मुकदमा दर्ज कर दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। सिंदूरिया थाना प्रभारी राम कृष्ण ने बताया कि दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed