फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   women dead body found in garden

संदिग्ध परिस्थिति में बाग में मिला महिला का शव

Thu, 03 Oct 2019 11:45 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 03 Oct 2019 11:45 PM IST
विज्ञापन
women dead body found in garden
संदिग्ध परिस्थिति में बाग में मिला महिला का शव
विज्ञापन

- सदर कोतवाली थाना क्षेत्र के ग्राम हरिहरप़ुर के टोला अकटहवा का मामला
अमर उजाला ब्यूरो
मिठौरा। सदर कोतवाली थानाक्षेत्र के ग्राम हरिहरपुर के टोला अकटहवा के पूरब सिवान में स्थित बाग मे संदिग्ध परिस्थितियों में गुरुवार की देर शाम पूजा(24) नामक महिला का शव मिला है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेते हुए पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

ग्राम सभा हरिहरपुर के टोला अकटहवा निवासी रम्भू निषाद ने अपनी पुत्री पूजा की शादी पांच वर्ष पूर्व निचलौल थाना क्षेत्र के ग्राम हरतोड़वा निवासी सुधीर पुत्र अर्जुन के साथ हुई थी। दोनों से दो बच्चे भी हैं। मृतका की मां सुजावती ने बताया कि बुधवार रात मोबाइल पर दोनों के बीच विवाद हुआ। गुरुवार को भी फोन पर किसी बात को लेकर दोनो में अनबन हुई। पूजा कब बागीचे की तरफ चली गई पता नहीं चला। शाम को पांच बजे फोन पर उन्हें बेटी के मरने की सूचना मिली। ग्रामीणों की सूचना पर पहुुंचे सिंदूरियां चौकी प्रभारी जयशंकर मिश्र ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। चौकी प्रभारी का कहना है तहरीर मिलने पर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी। मौत कैसे हुई यह पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही स्पष्ट होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed