फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Women blocked the road after not getting gas cylinders.

Maharajganj News: गैस सिलिंडर नहीं मिलने पर महिलाओं ने किया सड़क जाम

Wed, 06 May 2026 02:34 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 06 May 2026 02:34 AM IST
विज्ञापन
Women blocked the road after not getting gas cylinders.
सड़क जमा के दौरान सड़क पर लगी भीड़।
एक घंटे तक जाम रहा निचलौल-ठूठीबारी मुख्य मार्ग, पुलिस के आश्वासन पर मानीं महिलाएं
विज्ञापन

सुबह से ही लाइन में लगे थे उपभोक्ता, समय पर एजेंसी नहीं खुलने और कर्मचारियों के मौजूद नहीं होने से बढ़ा आक्रोश

निचलौल। थाना क्षेत्र स्थित भारत गैस एजेंसी पर पर्ची न कटने और गैस उपलब्ध न होने से नाराज महिलाएं मंगलवार को आक्रोशित हो गई। आक्रोशित महिलाओं ने एजेंसी के बाहर निचलौल-ठूठीबारी मुख्य सड़क को जाम कर दिया। इससे करीब एक घंटे तक आवागमन पूरी तरह बाधित रहा और राहगीरों को भी काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा।

गैस के लिए एजेंसी पहुंची सुनीता, कमलावती, रागनी, विमला, रेनू आदि महिलाओं ने बताया कि वह लोग सुबह से ही गैस की पर्ची कटवाने के लिए लाइन में लगे थे। लेकिन एजेंसी समय पर नहीं खुली और न ही कोई कर्मचारी मौके पर मौजूद मिले। लंबे इंतजार के बावजूद जब कोई समाधान नहीं निकला तो लोगों ने विरोध प्रदर्शन शुरू कर सड़क जाम कर दिया। महिलाओं ने आगे बताया कि गैस सिलिंडर न मिलने से उनके खाना बनाना मुश्किल हो गया है। कई महिलाओं ने कहा कि वे अपने रोजमर्रा के कामकाज छोड़कर एजेंसी पहुंची हैं। लेकिन उन्हें घंटों इंतजार के बाद भी गैस सिलिंडर नहीं मिल रहा है। सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और महिलाओं को समझा-बुझाकर शांत कराया। पुलिस के हस्तक्षेप के बाद जाम समाप्त हुआ और यातायात फिर से सामान्य हो सका।
विज्ञापन

इस संबंध में थाना प्रभारी निरीक्षक मदन मोहन मिश्र ने बताया कि गैस एजेंसी पर भीड़ लगने के चलते महिलाएं बातचीत करते हुए सड़क पर आ गई थीं। उन्हें समझाकर सड़क से किनारे कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed