फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   women are not week,women are not weak

महिलाएं खुद को कमजोर न समझें :अमरनाथ

Wed, 28 Jul 2021 11:54 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 28 Jul 2021 11:54 PM IST
विज्ञापन
women are not week,women are not weak
महिलाएं खुद को कमजोर न समझें :अमरनाथ
विज्ञापन

फरेंदा ब्लॉक सभागार में नारी सशक्तिकरण गोष्ठी का आयोजन
संवाद न्यूज एजेंसी
महराजगंज। कानून में महिलाओं के पास उतने ही अधिकार हैं, जितने पुरुष के पास हैं। महिलाएं अपने आप को कमजोर न समझें। वे अपने अधिकारियों को पहचानें और उद्देश्यों को पूरा करें। ये बातें बुधवार दोपहर फरेंदा ब्लॉक सभागार में आयोजित नारी सशक्तिकरण गोष्ठी में फरेंदा के बीडीओ अमरनाथ पांडेय ने कहीं।
अमर उजाला फाउंडेशन की ओर से अपराजिता मुहिम के तहत बुधवार दोपहर 12 बजे फरेंदा ब्लॉक सभागार में नारी सशक्तीकरण गोष्ठी का आयोजन हुआ। इसमें महिलाओं को अधिकारों की जानकारी दी गई। महिलाओं ने शपथ ली कि वह अपने आसपास की महिलाओं को उनके अधिकारों के प्रति जागरूक करेंगी।
विज्ञापन

मुख्य अतिथि बीडीओ फरेंदा अमरनाथ पांडेय ने कहा कि महिलाएं अपने कार्यों और संस्कारों के जरिए परिवार को खुशहाल रखने और बुलंदी की ओर ले जाने के लिए तत्पर रहती है। नारी को शिक्षा, सुपोषण, बेहतर स्वास्थ्य के जरिए आगे बढ़ाने का प्रयास करना चाहिए। उन्होंने महिला हेल्पलाइन, घरेलू हिंसा आदि के संबंध में विस्तार से बताया।
विज्ञापन
विज्ञापन

विशिष्ट अतिथि सीडीपीओ बृजेन्द्र जायसवाल ने कहा कि महिलाओं को संवैधानिक रूप से तमाम अधिकार प्राप्त हैं, लेकिन सामाजिक रूप से सबल बनना बाकी है। इसके लिए महिलाओं को खुद प्रयास करना होगा।
वरिष्ठ अधिवक्ता डॉ. मनीष चौबे ने कहा कि घरेलू हिंसा से बचाने के लिए महिला हेल्पलाइन 181 जारी करके उनकी सुरक्षा के लिए विशेष व्यवस्था की गई है। इसलिए महिलाएं डरें नहीं, समस्याओं पर खुलकर बात करें तो अपराजिता बनेंगी। सुपरवाइजर प्रमिला यादव, ममता राय, सरिता चौरसिया, अंजनी देवी, ललिता पांडेय ने महिला सशक्तिकरण पर गीत प्रस्तुत करने के साथ ही महिला अधिकारी पर चर्चा की। कार्यक्रम 35 लोगों ने प्रतिभाग किया। इस दौरान इसरावती सिंह, पतासी देवी, पार्वती रजत, सुधा, रीना मिश्रा, लक्ष्मी, शशिकला, आरती, संगीता आदि मौजूद रहे।

अधिकारों के प्रति जागरूक होने की जरूरत
कार्यक्रम में शामिल ममता राय, अराधना, प्रमिला यादव, सरिता चौधरी ने बताया कि महिलाओं को पुरुषों के समान अधिकार नहीं मिल सके हैं। आए दिन दहेज हत्या, महिला उत्पीड़न और दुष्कर्म के मामले सामने आना इसका उदाहरण है। नारियों को अपने अधिकारों के प्रति जागरूक होने की जरूरत है। महिला सशक्तिकरण एक अहम मुद्दा है। पुरुष प्रधान समाज में महिलाओं को बराबरी का हक नहीं मिल पा रहा है। किसी की काबिलियत का अंदाजा उसके जेंडर से नहीं, प्रतिभा से होती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed