{"_id":"690e627a1e942a5253030d8a","slug":"women-are-competing-with-renowned-brands-through-hard-work-and-dedication-maharajganj-news-c-206-1-go11002-163512-2025-11-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharajganj News: मेहनत और लगन से नामी ब्रांड को टक्कर दे रहीं महिलाएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Maharajganj News: मेहनत और लगन से नामी ब्रांड को टक्कर दे रहीं महिलाएं
विज्ञापन
महराजगंज। प्रधानमंत्री के स्वच्छ भारत अभियान को सफल बनाने में जनपद की ज्योति योगदान दे रही हैं। सदर विकास खंड के एनआरएलएम विंग में मिनी नाम से उनका समूह पंजीकृत है। नाम भले ही मिनी है लेकिन समूह की महिलाएं बड़ा काम कर रही हैं।
महिलाएं टॉयलेट क्लीनर, फिनायल, हैंडवाश ही नहीं सौंदर्य साबुन भी बना रही हैं। आजीविका समूह की महिलाओं ने इन उत्पादों के जरिए बड़े ब्रांडों को टक्कर देने का जो हौसला दिखाया है उसकी पूरे जिले में चर्चा हो रही है।
सदर बीपीएम शेषनाथ मौर्य ने बताया कि ज्योति शाह पढ़ी-लिखी हैं और गांव की बहू हैं। एनआरएलएम से उन्हें प्रेरित कर 2022 में मिनी नाम से महिला समूह गठित कराया गया। कुल 10 महिलाओं के समूह ने गठन के महज तीन वर्ष भीतर वह कर दिखाया जिसकी उम्मीद नहीं थी। इनके स्वच्छता उत्पाद आज जिले के गांव-गांव तक पहुंच रहे हैं। समूह प्रति माह अपने उत्पादों के जरिए 20 हजार तक औसत कमाई कर रहा है।