फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Women are becoming powerful witnesses of change

Maharajganj News: परिवर्तन की सशक्त साक्षी बन रहीं महिलाएंम

Tue, 14 Apr 2026 02:27 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Tue, 14 Apr 2026 02:27 AM IST
विज्ञापन
Women are becoming powerful witnesses of change
महराजगंज। वर्तमान समय में महिलाएं परिवर्तन के युग की सशक्त साक्षी बन रही हैं। केंद्र एवं उत्तर प्रदेश सरकार भी नारी सशक्तिकरण को प्राथमिकता दे रही हैं। इसके लिए कई जनकल्याणकारी योजनाएं संचालित की जा रही हैं। इन योजनाओं के माध्यम से महिलाओं को शिक्षा, स्वास्थ्य, सुरक्षा एवं रोजगार से जोड़कर उन्हें आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं।
विज्ञापन

ये बातें सोमवार को विकास भवन सभागार “नारी शक्ति वंदन सम्मेलन: पंचायत से पार्लियामेंट तक-निर्माण में नारी, नवभारत की तैयारी” विषयक कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि राज्य महिला आयोग की उपाध्यक्ष चारु चौधरी ने कहीं। उन्होंने कहा कि महिलाओं को विभिन्न क्षेत्रों में आरक्षण का लाभ प्रदान किया जा रहा है, जिससे उनकी भागीदारी और सशक्त उपस्थिति सुनिश्चित हो रही है। उन्होंने कहा कि नारी शक्ति अब केवल कागजों तक सीमित नहीं है, बल्कि इसे धरातल पर साकार रूप दिया जा रहा है। महिलाओं को अन्याय एवं उत्पीड़न के विरुद्ध सजग और साहसी बनकर खड़ा होना होगा। इस अवसर पर उन्होंने प्रदेश सरकार के एक वर्ष पूर्ण होने पर महिलाओं के हित में संचालित विभिन्न योजनाओं एवं उपलब्धियों की विस्तृत जानकारी भी साझा की।
विज्ञापन

कार्यक्रम के दौरान विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय योगदान देने वाली 15 महिलाओं को मंच से प्रशस्ति पत्र एवं शॉल प्रदान कर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर प्रधानमंत्री के कार्यक्रम का सजीव प्रसारण भी प्रदर्शित किया गया, जिसे उपस्थित महिलाओं ने गंभीरता और रुचि के साथ देखा। इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी महेंद्र कुमार सिंह, जिला विकास अधिकारी बीएन कन्नौजिया, जिला पंचायत राज अधिकारी श्रेया मिश्रा, जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी तन्मय, क्षेत्राधिकारी पुलिस सदर, महिला थाना प्रभारी, स्वास्थ्य विभाग के चिकित्सकगण, महिला कल्याण विभाग के काउंसलर सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी एवं बड़ी संख्या में महिलाएं उपस्थित रहीं। कार्यक्रम में जनपद के विभिन्न क्षेत्रों से आई बड़ी संख्या में महिलाओं की उत्साहपूर्ण सहभागिता रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed