फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Women ahead of men in becoming voters

Maharajganj News: वोटर बनने में पुरुषों से महिलाएं आगे

Wed, 20 Dec 2023 08:17 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज Updated Wed, 20 Dec 2023 08:17 PM IST
विज्ञापन
Women ahead of men in becoming voters
महराजगंज। लोकसभा चुनाव की तैयारियां शुरू हो गईं है। मतदाता सूची में नाम जोड़ने व हटाने का काम तेजी से चल रहा है। इसके लिए सात अक्तूबर से नौ दिसंबर तक विशेष मतदाता पुनरीक्षण अभियान चलाया गया। इसमें पुरुषों से ज्यादा महिलाएं वोटर बनीं। जिले में सबसे अधिक सिसवा विधानसभा में नए मतदाता बने हैं। इसमें पुरुषों के अपेक्षा महिलाओं की संख्या अधिक है।
विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, वर्तमान में सिसवा विधानसभा में मतदाताओं की संख्या 3 लाख, 90 हजार, 443 है। इनमें पुरुष मतदाता दो लाख, छह हजार, 854 हैं, जबकि महिला मतदाताओं की संख्या एक लाख, 83 हजार, 576 है। जबकि 13 अन्य मतदाता हैं। मतदाता विशेष पुनरीक्षण अभियान में अभी तक 17 हजार, 841 नए वोट बने हैं। इनमें महिलाओं ने 09 हजार, 335 वोट बनवाए हैं। जबकि पुरुष आठ हजार, 506 वोट बनवाए हैं। जबकि 5000 मृत मतदाताओं का नाम काटा गया है। विधानसभा में कुल 431 मतदेय स्थल हैं। जबकि 250 मतदान केंद्र हैं।
विज्ञापन

इतना ही नहीं विधानसभा में सबसे कम मतदाता मतदेय स्थल 88 प्राथमिक विद्यालय सकरदिन्ही पर 302 मतदाता हैं। वहीं सबसे अधिक मतदाता मतदेय स्थल 428 मटियरिया पर 1306 है।
विज्ञापन
विज्ञापन


अपर जिलाधिकारी डॉ. पंकज वर्मा ने कहा कि विशेष मतदाता पुनरीक्षण अभियान में पुरुषों की अपेक्षा महिलाओं ने वोटर बनने में उत्साह दिखाया है। उम्मीद है कि लोकसभा चुनाव के दौरान मतदान में भी महिलाओं की सहभागिता अच्छी होगी।


जिले में सबसे अधिक सिसवा में बढ़े मतदाता
लोकतंत्र पर्व को सफल बनाने के लिए निर्वाचन आयोग के निर्देश पर मतदाता पुनरीक्षण अभियान चलाया गया। इसमें महिलाओं के साथ ही युवाओं ने भी बढ़ चढ़कर भाग लिया है। आंकड़ों के मुताबिक सिसवा विधानसभा में कुल 25057 फॉर्म भरे गए थे। इसमें 17841 मतदाता बने। जबकि नौतनवा में 23623 फॉर्म भरे गए। इसमें 16837 मतदाताओं का इजाफा हुआ है। इसी तरह फरेंदा में 21744 फॉर्म के जरिए 15740 और महराजगंज में 22912 फॉर्म के जरिए 16242, पनियरा में 22595 फॉर्म के जरिए 16095 नए मतदाता बने।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed