फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Woman's dead body found, police busy in identification

Maharajganj News: महिला की लाश मिली, शिनाख्त में जुटी पुलिस

Wed, 13 Aug 2025 01:37 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 13 Aug 2025 01:37 AM IST
विज्ञापन
Woman's dead body found, police busy in identification
परसामलिक। ग्राम पंचायत कोहरगड्डी चौराहे से पांच सौ मीटर पश्चिम नौतनवा ठूठीबारी मुख्य मार्ग के दक्षिण तरफ मंगलवार शाम करीब 4:30 बजे महिला का शव बरामद हुआ है। महिला की उम्र लगभग 40 वर्ष बताई जा रही है। शव मिलने की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर शिनाख्त कराने में जुट गई है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार, ग्राम पंचायत कोहरगड्डी चौराहे से पश्चिम नौतनवा ठूठीबारी मुख्य मार्ग पर एक महिला का सड़ा हुआ शव बरामद हुआ है, जिसकी जांच में फारेंसिग टीम भी जुटी है। बताया जा रहा है कि शव के दुर्गंध से लोगों को जानकारी हुई तो उन्होंने इसकी सूचना पुलिस को दी। झाड़ी में पड़े शव की सूचना पर उपनिरीक्षक अनिल कुमार सिंह की अगुवाई में पुलिस ने मौके पर जाकर शव को कब्जे में लेकर फोरेंसिक टीम को सूचना दी। काफी प्रयास के बाद भी महिला के शव की शिनाख्त नहीं हो पाई है। थाना प्रभारी निरीक्षक योगेन्द्र कुमार ने बताया कि शव लगभग एक सप्ताह पुराना है, जो पूरी तरह से सड़ चुका है। शव की पहचान नहीं हो पाई है। फोरेंसिक टीम भी जांच पड़ताल में जुटी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed