फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Woman's body found in suspicious circumstances in house

Maharajganj News: संदिग्ध हालात में घर में मिला महिला का शव

Thu, 22 Aug 2024 08:45 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 22 Aug 2024 08:45 PM IST
विज्ञापन
Woman's body found in suspicious circumstances in house
बागापार। सदर कोतवाली क्षेत्र के ग्राम अरनहवा में बृहस्पतिवार की सुबह घर के अंदर संदिग्ध हालात में एक विवाहिता का शव मिला। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची बागापार चौकी की पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार, चौक थाना क्षेत्र के ग्राम महेशपुर निवासी कैलाश प्रजापति की बेटी अन्नू प्रजापति (22) की शादी तीन वर्ष पूर्व सदर कोतवाली क्षेत्र के ग्राम सभा अरनहवा निवासी रतन सिंह के साथ हुई थी। तीन माह पूर्व रतन रोजी-रोटी के सिलसिले में बंगलौर चला गया। घर में उसके पिता विजई व पत्नी अन्नू अपने छह माह के बेटे रियांश के साथ रह रहे थे। बृहस्पतिवार की सुबह संदिग्ध परिस्थितियों में अन्नू का शव मिलने से पूरे गांव में हड़कंप मच गया।
विज्ञापन

मृतका की मां हेमवंता देवी ने बताया कि आए दिन अन्नू की उसके पति से झगड़ा होता रहता था। बृहस्पतिवार की सुबह अन्नू से फोन पर बात हुई थी। उसने फोन पर किसी भी बात की कोई परेशानी नहीं बताई। उससे बात होने के दो घंटे बाद दामाद रतन ने फोन कर बताया कि अन्नू ने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है। पुलिस क्षेत्राधिकारी सदर आभा सिंह ने बताया कि शव का पोस्टमार्टम कराया गया है। रिपोर्ट मिलने के बाद ही मृत्यु के कारणों का पता चल पाएगा। अग्रिम कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed