{"_id":"670bc60fd07220d33e0584de","slug":"womans-body-found-in-field-under-suspicious-circumstances-maharajganj-news-c-206-1-sgkp1021-133442-2024-10-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharajganj News: महिला का संदिग्ध हालात में खेत में मिला शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Maharajganj News: महिला का संदिग्ध हालात में खेत में मिला शव
Sun, 13 Oct 2024 06:37 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
Updated Sun, 13 Oct 2024 06:37 PM IST
विज्ञापन
महराजगंज। पनियरा थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत तेंदुअहिया के झुलनीपुर टोला निवासी महिला का शव संदिग्ध हालात में उसके घर से चार सौ मीटर की दूरी पर स्थित बलुअहिया स्थित जंगल के जर्दी बीट में बामंत माता के स्थान पर मिला। महिला शनिवार शाम से लापता थी।
द्रोपदी देवी के पति ध्रुव नारायण चौहान ने बताया कि उसकी पत्नी शनिवार की शाम छह बजे खेत गई थी। काफी देर तक वापस नहीं आने पर परिजनों ने इधर-उधर तलाश किया, लेकिन उसका कुछ भी पता नहीं चला। रविवार की सुबह कैंपियरगंज जंगल क्षेत्र के जर्दी बीट वामंत मां के स्थान के पास ग्रामीणों ने उसका शव देखा और शोर मचाया। ध्रुव नारायण द्वारा पुलिस को दी गई तहरीर के अनुसार उसकी पत्नी को किसी जंगली जानवर ने मार दिया है। उसका शव खेत में पड़ा है। आवश्यक कार्रवाई करने की मांग की।
मृतका के एक पुत्र राकेश 35 व एक पुत्री रीमा 30 हैं। दोनों की शादी हो चुकी है। थानाध्यक्ष पनियरा निर्भय कुमार सिंह के अनुसार, मृतका के पति ने बताया कि किसी जंगली जानवर ने उसकी पत्नी को मार दिया है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। संवाद