फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Woman's body found hanging under suspicious circumstances

Maharajganj News: संदिग्ध हालात में महिला का फंदे से लटका मिला शव

Fri, 17 Apr 2026 02:22 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 17 Apr 2026 02:22 AM IST
विज्ञापन
Woman's body found hanging under suspicious circumstances
निचलौल के औराटार गांव का मामला
विज्ञापन

आजीविका के सिलसिले में पति रहता है बंगलुरू
निचलौल। थाना क्षेत्र के औराटार गांव में बृहस्पतिवार को घर में सोनी यादव (25) का शव संदिग्ध हालात में लटका मिला। घटना की जानकारी होने पर मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। सूचना पर पहुंची पुलिस टीम ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
जानकारी के मुताबिक, औराटार निवासी नाथू यादव की शादी 12 फरवरी 2019 को कुशीनगर जिले के हनुमानगंज थाना अंतर्गत गांव भगवानपुर निवासी रामदरश यादव की बेटी सोनी यादव (25) के साथ हुई थी। शादी के बाद सोनी और नाथू के दो बच्चे अनन्या (5) और आयुष (2) ने जन्म लिया। शादी के बाद परिवार में सब कुछ ठीक रहा। कुछ दिनों पहले सोनी यादव का पति नाथू रोजगार के सिलसिले में बंगलुरू चला गया।
विज्ञापन

जबकि सोनी घर पर ससुर राधेश्याम और सास पार्वती के साथ ही दो बच्चों की देखभाल कर रही थी। नाथू के भाई रामदरश भी बंगलुरू में आजीविका कमाते हैं। रामदरश की पत्नी फूलकली मायके में है। बृहस्पतिवार की दोपहर सोनी की सास को काफी देर तक उसके कमरे से कोई हलचल नहीं मिली। उनके बार-बार आवाज लगाने पर भी कोई प्रतिक्रिया नहीं मिली। इसके बाद उन्होंने खिड़की से कमरे में झांका तो सोनी का शव लटका मिला। यह देख वह चीखने लगीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

थाना प्रभारी निरीक्षक अखिलेश कुमार वर्मा के अनुसार, शव को फंदे से नीचे उतारकर परिजन दरवाजे के सामने तख्ते पर रखे हुए थे। शव को कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी गई है। अभी कोई तहरीर नहीं मिली है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed