{"_id":"64b6e8e9f7a5f9557d0c76d4","slug":"womans-body-found-hanging-in-suspicious-condition-maharajganj-news-c-7-1-gkp1012-245023-2023-07-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharajganj News: संदिग्ध हाल में कमरे में लटकता मिला महिला का शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Maharajganj News: संदिग्ध हाल में कमरे में लटकता मिला महिला का शव
Wed, 19 Jul 2023 01:02 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
Updated Wed, 19 Jul 2023 01:02 AM IST
विज्ञापन
फरेंदा। पिपरा परसौनी गांव में मंगलवार रात करीब नौ बजे विवाहिता का शव कमरे में फंदे से लटकता हुआ मिला। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
कोल्हुई थाना क्षेत्र के पिपरा परसौनी गांव निवासी नगमा (24) का कमरे में साड़ी के फंदे से लटकता शव देखकर सास ने शोर मचाया। थोड़ी देर में गांव के लोग इकट्ठा हो गए। सूचना पर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। शव को नीचे उतार कर घटना की जांच में जुट गई।
महिला का पति जहरूद्दीन छह माह पहले मुंबई कमाने के लिए गया है। उनका डेढ़ साल बेटा है। घटना की सूचना पाकर महिला के मायके के लोग भी पहुंच गए। नगमा की शादी दो वर्ष पूर्व फरेंदा क्षेत्र के परसाबेनी में हुई थी। महिला की मौत को लेकर कई तरह की अटकलें लगाई जा रही हैं। एसओ महेंद्र यादव ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। तहरीर के आधार पर कार्रवाई की जाएगी। रिपोर्ट आने के बाद मौत का कारण स्पष्ट होगा। संवाद