फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   woman who went to private clinic with her lover for an abortion in Maharajganj died

गर्भपात कराने गई युवती की मौत: प्रेमी संग पहुंची थी प्राइवेट क्लिनिक, हालत बिगड़ी तो ताला लगाकर भागे डॉक्टर

Mon, 24 Nov 2025 08:58 PM IST
विकास कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, महराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महराजगंज Published by: विकास कुमार Updated Mon, 24 Nov 2025 08:58 PM IST
सार

पुलिस के पूछताछ में गिरफ्तार आरोपी प्रेमी श्याम कुमार ने बताया कि प्रेमिका सात महीने की गर्भवती हो गई थी। ऐसे में अब समाज में प्रेमिका को लाज बचाने का डर के साथ ही परिजनों से इसका राज छुपाना मुश्किल हो गया था। 

विज्ञापन
woman who went to private clinic with her lover for an abortion in Maharajganj died
मृतक युवती - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

यूपी के महराजगंज स्थित कोठीभार थाना क्षेत्र के एक गांव की गर्भवती युवती प्रेमी के साथ निचलौल कस्बे के एक क्लिनिक पर गर्भपात कराने गई। इस दौरान उसकी हालत काफी गंभीर हो गई। इसके बाद उसे सीएचसी निचलौल ले जाया गया। यहां डॉक्टरों ने जांच के बाद युवती को मृत घोषित कर दिया। मामले में आरोपी प्रेमी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। वहीं गर्भपात कराने वाला कथित डॉक्टर फरार है।

विज्ञापन

शादी से पहले संतान होने का सताने लगा था डर
जानकारी के मुताबिक, कोठीभार थाना क्षेत्र अंतर्गत एक गांव की रहने वाली युवती (21) का प्रेम प्रसंग गांव से कुछ दूर खेसरारी भरपटिया गांव के रहने वाले श्याम कुमार से चल रहा था। दोनों चोरी छिपे मिलकर शारीरिक संबंध स्थापित कर लिया। इसके बाद युवती गर्भवती हो गई। वहीं शादी से पहले गर्भवती होने से समाज में बदनामी का डर उसको सताने लगा। इतना ही नहीं परिजनों को इसकी भनक न लग सके इसके लिए दोनों रविवार को निचलौल शहर के यादव चौराहा स्थित एक क्लिनिक पर संपर्क किया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

युवती को बाहर कर डॉक्टर क्लिनिक पर ताला मारकर हुए फरार
इस दौरान क्लिनिक के कर्मियों के झांसे में आकर युवती गर्भपात कराने के लिए भर्ती भी हो गई। गर्भपात के दौरान युवती की हालत बिगड़ने लगी। ऐसे में क्लिनिक संचालक सहित कर्मियों ने युवती को क्लिनिक से बाहर कर ताला बंद करने के बाद मौके से भाग निकले। 

विज्ञापन

सामुदायिक अस्पताल में डॉक्टरों ने किया मृत घोषित
युवती को लोगों की मदद से आनन फानन में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र निचलौल में भर्ती कराया गया। जहां पर डॉक्टरों ने युवती की प्राथमिक स्वास्थ्य जांच करने के बाद मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना पाकर तत्काल मौके पर पहुंची पुलिस युवती के शव को कब्जे में लेते हुए आरोपी प्रेमी को गिरफ्तार कर आगे की कार्रवाई में जुट गई है।

पुलिस ने प्रेमी को किया गिरफ्तार
थाना प्रभारी निरीक्षक अखिलेश कुमार वर्मा ने बताया कि शव को कब्जे में लेने के साथ ही आरोपी प्रेमी श्याम कुमार निवासी खेसरारी भरपटिया थाना कोठीभार को गिरफ्तार कर पूछताछ की जा रही है।
 

युवती सात महीने की गर्भवती थी
पुलिस के पूछताछ में गिरफ्तार आरोपी प्रेमी श्याम कुमार ने बताया कि प्रेमिका सात महीने की गर्भवती हो गई थी। ऐसे में अब समाज में प्रेमिका को लाज बचाने का डर के साथ ही परिजनों से इसका राज छुपाना मुश्किल हो गया था। फिर वह उसको लेकर गांव और शहर से दूर निचलौल शहर पहुंचा था। कम पैसे में बेहतर ढंग से गर्भपात कराने का झांसा देकर क्लिनिक में भर्ती कर लिया। गर्भपात कराने के दौरान प्रेमिका के साथ क्लिनिक में रूक गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed