फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Woman was forced to waive off the interest

Maharajganj News: सूद माफ करने के लिए महिला से जोर-जबरदस्ती

Sun, 04 May 2025 12:36 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज Updated Sun, 04 May 2025 12:36 AM IST
विज्ञापन
Woman was forced to waive off the interest
पनियरा। थाना क्षेत्र के एक गांव की महिला ने गांव के एक व्यक्ति से सूद पर कुछ रकम ली है। इसका ब्याज बढ़ गया है। रकम देने वाले ने महिला के साथ जोर जबरदस्ती की। उसे सूद की रकम माफ करने का झांसा भी दिया।
विज्ञापन

उसने कहा कि विरोध नहीं करोगी तो सूद माफ कर दी जाएगी। पीड़ित महिला ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि, घर बनवाने के लिए गांव के ही एक व्यक्ति से आठ माह पूर्व 50 हजार रुपये ली थी। इसका उसने ब्याज सहित एक लाख सात हजार रुपये पांच किस्तों में वापस कर दिया।
विज्ञापन

वह व्यक्ति आठ हजार रुपये और बाकी होने की बात कर पैसा देने का दबाव बनाने लगा। उसने कहा कि सूद की रकम हर हाल में चाहिए।
आरोप है कि बृहस्पतिवार की रात को सूद माफ करने की बात कहकर घर में घुसकर जोर जबरदस्ती करने लगा। महिला ने विरोध किया तो आरोपी मौके से फरार हो गया।
घटना के समय महिला का पति घर नहीं था। थानाध्यक्ष पनियरा निर्भय कुमार सिंह ने तहरीर मिलने की पुष्टि की। उन्होंने कहा कि मामले की जांच की जा रही है इसके बाद कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed