फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Woman upset by sending pornographic videos and messages

Maharajganj News: अश्लील वीडियो और मैसेज भेजकर महिला को किया परेशान

Sun, 14 Jun 2026 12:59 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 14 Jun 2026 12:59 AM IST
विज्ञापन
Woman upset by sending pornographic videos and messages
महराजगंज। ठूठीबारी क्षेत्र की महिला ने मोबाइल पर लगातार अश्लील वीडियो, फोटो और संदेश भेजे जाने की शिकायत साइबर क्राइम थाने में दर्ज कराई है। पीड़िता ने अपनी तहरीर में बताया कि 27 मई 2026 से एक अज्ञात व्यक्ति उनके मोबाइल पर लगातार अश्लील वीडियो, फोटो और आपत्तिजनक मैसेज भेज रहा है। इससे वह मानसिक रूप से काफी परेशान हैं और उनका उपचार भी चल रहा है।
विज्ञापन


पीड़िता ने आरोप लगाया कि उक्त हरकतों के कारण उनकी सामाजिक प्रतिष्ठा और मानसिक शांति प्रभावित हो रही है। उन्होंने साइबर क्राइम थाना पुलिस से संबंधित मोबाइल नंबर धारक के खिलाफ कानूनी कार्रवाई करने की मांग की है। साइबर थाना प्रभारी सजनू यादव ने बताया कि तहरीर के आधार पर अज्ञात मोबाइल नंबर संचालक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed