{"_id":"6a3ece99e5d52d5d3808bda8","slug":"woman-seriously-injured-due-to-snake-bite-referred-maharajganj-news-c-206-1-mhg1034-180017-2026-06-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharajganj News: सर्पदंश से महिला गंभीर, रेफर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Maharajganj News: सर्पदंश से महिला गंभीर, रेफर
विज्ञापन
महराजगंज। निचलौल थाना क्षेत्र के ग्रामसभा अमड़ी में शुक्रवार की शाम सर्पदंश की घटना में एक महिला की हालत गंभीर हो गई। प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया।
जानकारी के अनुसार, अमड़ी गांव निवासी मैना देवी (50) पत्नी रमाकांत शुक्रवार शाम अपने घर के आंगन में थी। इसी दौरान उन्हें किसी जहरीले सांप ने काट लिया। घटना के बाद परिजनों में अफरा-तफरी मच गई और तत्काल उन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) निचलौल पहुंचाया गया।
सीएचसी में चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार किया लेकिन हालत गंभीर होने के कारण उन्हें बेहतर जिला अस्पताल रेफर कर दिया। परिजन उन्हें तत्काल जिला अस्पताल लेकर रवाना हो गए। बताया जा रहा है कि जिला अस्पताल में भर्ती हुई महिला की हालत गंभीर बनी हुई है।