फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Woman seen smoking cigarette and carrying a knife, video goes viral

Maharajganj News: सिगरेट पीते हुए चाकू लेकर घूमती दिखी महिला, वीडियो वायरल

Thu, 07 May 2026 01:52 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 07 May 2026 01:52 AM IST
विज्ञापन
Woman seen smoking cigarette and carrying a knife, video goes viral
कोल्हुई। स्थानीय उपनगर में एक मानसिक रूप से अस्वस्थ महिला पुलिस का सिरदर्द बन गई है। मंगलवार को महिला ने एक युवक के गले पर चाकू रख दिया, घटना का वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। हालांकि संवाद न्यूज एजेंसी वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करती है।
विज्ञापन


महिला चाकू लेकर कस्बे में घूम रही थी। इसी दौरान कोल्हुई का एक नशेड़ी युवक उससे मिला। दोनों ने पहले सिगरेट साझा करते हुए बातचीत की। अचानक महिला ने युवक के गले पर चाकू रख दिया। आसपास मौजूद लोगों ने इस दृश्य को मोबाइल में कैद कर लिया। किसी ने घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर अपलोड कर दिया, अब यह वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, इस महिला ने दो दिन पहले ही कोल्हुई के मुख्य तिराहे पर वाहनों को रोककर हंगामा रोड जाम कर दिया था। काफी देर हंगामे के बाद महिला को पुलिस पकड़ कर थाने ले गई। बाद में उसकी मानसिक स्थिति को देखते हुए परिजनों को बुलाकर घर भेज दिया था। इस संबंध में प्रभारी एसओ कोल्हुई सुधाकर मिश्रा ने बताया कि महिला मानसिक रूप से अस्वस्थ है। फिलहाल वह अपने घर पर है। पुलिस मामले की निगरानी कर रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed